MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • नींद भगाने नहीं, बल्कि खूबसूरती बढ़ाने से लेकर साफ-सफाई में भी काम आती है चाय पत्ती, इस तरह करें यूज

नींद भगाने नहीं, बल्कि खूबसूरती बढ़ाने से लेकर साफ-सफाई में भी काम आती है चाय पत्ती, इस तरह करें यूज

लाइफस्टाइल डेस्क : भारत में लगभग हर जगह चाय (tea) पी जाती है। किसी के घर चले जाओ या फिर कहीं गली नुक्कड़ पर यार दोस्त मिल जाए तो उनकी बातों की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ ही होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी नींद और आलस भगाने वाली यह चाय कई गुणों से भरपूर होती है और इसका इस्तेमाल कई सारी चीजों में किया जा सकता है। जी हां, छोटी सी चाय पत्ती (tea leaf) बालों की खूबसूरती बढ़ाने से लेकर फर्नीचर को साफ करने में काम आती है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं चाय पत्ती को इस्तेमाल करने के 8 अनोखे तरीकों के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 14 2022, 02:18 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

चाय पत्ती पेड़ पौधों के लिए उर्वरक का काम करती है। खासकर गुलाब या फूल वाले पौधों में अगर हम इसे खाद के रूप में डालें, तो यह हरे भरे बने रहते हैं और खूब सारे फूल भी देते हैं। इसके लिए चाय बनाने के बाद बची पत्ती को एक बार फिर से धो लें और इससे गमले में डाल दें।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

अपने बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाने के लिए आप बची हुई चाय पत्ती (left over tea leaf) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन कंडीशनर के रूप में काम करती है इसके लिए बची हुई पत्ती को एक बार फिर से धो लें और इसे दोबारा पानी में उबाल लें। फिर इस पानी को अपने बालों में लगाएं ऐसा करने से आपके बालों की चमक बढ़ जाती है और यह मजबूत भी होते हैं।
 

38

जी हां, फर्नीचर को साफ करने के लिए बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह लकड़ी से बनी हुई चीजों को बहुत अच्छी तरह से साफ करती है। इसके लिए चाय पत्ती को एक बार साफ पानी से धोकर दूसरे पानी में उबाल लें और इसके पानी को छान कर किसी स्प्रे बॉटल में डालकर इसका लकड़ी से बने सामानों की सफाई में यूज करें इससे फर्नीचर में चमक आती है।
 

48

चाय पत्ती का इस्तेमाल किसी भी सब्जी में बेहतरीन रंग लाने के लिए किया जा सकता है। पंजाबी छोले बनाने के लिए अगर काबुली चने बॉयल करते वक्त इसमें एक टी बैग डाला जाएं, तो काबुली चने का रंग बहुत अच्छा हो जाता है।
 

58

चाय पत्ती एक एंटीऑक्सीडेंट का काम भी करती है और यह आपके घाव और चोट को जल्दी ठीक करने में मदद करती है। इसके लिए सबसे पहले आप चाय पत्ती को उबाल लें और इसे चोट पर लगा दें या फिर चाय पत्ती के पानी से चोट और घाव को साफ करें। यह संक्रमण से बचाता है और चोट को जल्दी भरता है।
 

68

बची हुई चाय पत्ती का इस्तेमाल आप शीशे और क्रॉकरी के बर्तन को साफ करने के लिए भी कर सकते हैं। इससे बर्तनों में चमक आ जाती है। इसके लिए चाय पत्ती को पानी में उबाल लें और इसके पानी में कपड़े को डुबोकर शीशे या फिर क्रोकरी को साफ करें।

78

अक्सर ऐसा होता है कि खाना बनाते समय हमारे हाथों से गंदी बदबू आने लगती है। इसे दूर करने के लिए आप चाय की पत्ती के पानी से हाथ को धो लें, इससे हाथों की बदबू एकदम दूर हो जाएगी। इसके अलावा अगर अलमारी के अंदर या किसी और जगह भी गंध आती है, तो वहां पर एक हर्बल टी बैग का पैकेट रख दें। इससे वहां से बदबू भाग जाती है।

88

मटन पकाना बहुत ही टाइम टेकिंग काम है। इसे पकाने के लिए घंटों लगता है, लेकिन आप अगर इसे जल्दी नरम करना चाहते हैं तो इसे उबालते समय इसमें एक टी बैग डाल दें। इससे मटन जल्दी पकता है। इसके अलावा आप मैरिनेट करने के समय भी टी बैग का यूज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- pizza week 2022: कार्न-मशरूम नहीं इस तरह बनाएं देसी फ्लेवर का पिज्जा, मैदा की जगह करें रात की बची रोटी का यूज

मानक से दोगुना तक रेडिएशन पैदा कर रहा आपकी जेब में पड़ा फोन... Apple के दो मॉडल कभी इस मामले में सबसे ऊपर रहे

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बप्पा के स्वागत में बनाएं ये फैंसी बैकड्रॉप, देखकर हर कोई करेगा तारीफ
Recommended image2
Ganesh Chaturthi 2026 Decoration: घर पर बनाएं गणपति पंडाल, नारियल PVC पाइप से करें सजावट
Recommended image3
Hartalika Teej Wishes: हरितालिका तीज में पति को बधाई देने का खास अंदाज, भेजें 10 प्यार भरे मैसेज
Recommended image4
Life Improvement Tips: पैसा सिर्फ चीजों पर नहीं, खुद पर भी लगाएं! ये 10 निवेश बदल सकते हैं आपकी जिंदगी
Recommended image5
हरतालिका तीज के लिए मिनिमल से न्यूड आई मेकअप तक, पूजा से गेट-टूगेदर तक हर लुक लगेगा क्लासी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved