MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • Krishna Janmashtami 2022: घर पर मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्मोत्सव तो इस तरह से करें प्लान

Krishna Janmashtami 2022: घर पर मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्मोत्सव तो इस तरह से करें प्लान

लाइफस्टाइल डेस्क : हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का विशेष महत्व होता है। इस बार यह त्योहार 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन लोग दिनभर व्रत करते हैं और रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता हैं। मंदिरों में तो बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। लेकिन अगर आप घर में भी भव्य तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर कृष्ण जन्मोत्सव मना (Janmashtami decoration Idea) सकते हैं...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Aug 17 2022, 08:16 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

ऐसे करें डेकोरेशन 
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर को डेकोरेट करने के लिए एक ऐसा हिस्सा चुने जो स्वच्छ हो और जहां पर लाइटिंग्स भी अच्छी हो। आप पूरब की दिशा भगवान कृष्ण के जन्म के लिए चुन सकते हैं। इस जगह को डेकोरेट करने के लिए आप सुंदर सा पालना लें। इसके चारों तरफ फूल, लाइट्स और डेकोरेटिव चीजों से डेकोरेशन करें और यहां भगवान श्री कृष्ण को विराजमान करें।

25

बच्चों को बनाएं राधा कृष्ण 
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घर में मौजूद बच्चों को आप राधा कृष्ण बनाएं और उनकी ढेर सारी फोटोस क्लिक करें। उनसे डांस करवाएं और गाने बजाएं। इस दौरान आप अपनी कॉलोनी के कुछ बच्चों को बुलाकर उनके कुछ कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं।

35

रंगोली बनाएं 
हिंदू धर्म में रंगोली का विशेष महत्व माना जाता है। यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है और आपके घर को खूबसूरत भी बनाता है। ऐसे आप घर के आंगन में और पूजा करने वाले स्थान पर रंगोली जरूर बनाएं और उसमें आप श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झलक दिखाएं। आप चाहे तो इस में मोर पंख बना सकते हैं, दही हांडी बना सकते हैं या फिर भगवान श्री कृष्ण की आकृति बना सकते हैं।
 

45

भोग में बनाएं ये चीज 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को तरह-तरह की भोग लगाए जाते हैं। इसमें माखन मिश्री और धनिया की पंजीरी विशेष रुप से कान्हा जी को चढ़ाई जाती है। ऐसे में आप घर पर धनिया के पाउडर से पंजीरी बनाएं और माखन मिश्री का भोग लगाएं। व्रत खोलने समय इन्हीं चीजों का सेवन करें।

55

नए वस्त्र पहनाएं
कान्हा जी के जन्म के लिए आप उन्हें नए और सुंदर वस्त्र पहनाएं। आप चाहे तो घर पर भी नए कपड़ों से उनके लिए सुंदर-सुंदर ड्रेस बना सकते हैं। इसके अलावा उन्हें मुकुट पहनाएं, बांसुरी लगाएं और चंदन से टिका लगाकर उनका श्रृंगार करें।

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2022: दूर करना चाहते हैं दुर्भाग्य तो जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को जरूर चढ़ाएं ये 10 चीजें

Janmashtami 2022: वो कौन-सा कृष्ण मंदिर हैं जहां जन्माष्टमी की रात दी जाती है 21 तोपों की सलामी?

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
जन्माष्टमी

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shivratri Mehndi Photo: हाथों में शिव रंग, महाशिवरात्रि मेहंदी डिजाइन
Recommended image2
बनारसी साड़ी का अंदाज, बड़े पन्ना हार में नीता अंबानी का रईस रौब
Recommended image3
Coffee Lovers के लिए बेस्ट कॉफी मग, 100रु. में खरीदें ये ट्रेंडी डिजाइन
Recommended image4
केसरिया इश्क में रंग जाएंगे पिया! वेलेंटाइन डे में पहने 6 ऑरेंज सूट
Recommended image5
Beauty Secrets: अदिति राव हैदरी के गोरेपन का राज, रसोई में मिलने वाली इन चीजों में छुपा है निखार
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved