- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- PHOTOS:मृणाल ठाकुर इन नेचुरल चीजों से रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल, साल 2023 में आप भी करें ट्राई
PHOTOS:मृणाल ठाकुर इन नेचुरल चीजों से रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल, साल 2023 में आप भी करें ट्राई
लाइफस्टाइल डेस्क. हर लड़की बॉलीवुड की हसीनाओं की ब्यूटी सीक्रेट जानना चाहती हैं। वो भी उनकी तरफ खूबसूरत दिखने के लिए महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन उसका कोई रिजल्ट सामने नहीं आता है। दरअसल, सेलेब्स भले ही महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साथ ही घरेलू नुस्खों को डेली रुटीन में शामिल करते हैं। इसी में एक अदाकारा मृणाल ठाकुर (mrunal thakur) भी हैं। 'सीता रामम' फेम खुद का काफी ख्याल रखती हैं। तो चलिए नीचे बताते हैं मृणाल ठाकुर के ब्यूटी सीक्रेट के बारे में....

मृणाल ठाकुर रेगुलर जिम करती हैं, इसके साथ ही वो अपने डाइट का खास ख्याल रखती हैं। स्किन के देखभाल के लिए वो ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। वो नेचुरल चीजों से अपनी खूबसूरती का ख्याल रखती हैं।

एलोवेरा के फायदे तो हम सब जानते हैं। एलोवेरा मृणाल की खूबसूरती का राज है। वो एलोवेरा को चेहरे पर हर दिन लगाती हैं, ताकि स्किन हाइड्रेट रहें। वो बाहर जाने से पहले एलोवेरा जेल बेस्ट सनस्क्रीन चेहरे पर लगाती हैं और ठंडे पानी हल्का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं।
'जर्सी'फेम मृणाल ठाकुर सप्ताह में एक बार पपीते में चीनी और शहद मिलाकर चेहरे पर स्क्रब करती हैं। फिर इसे पेस्ट की तरह थोड़ी देर लगाकर छोड़ देती हैं। 20 मिनट के बाद वो इसे धो लेती हैं।
ये तो बात स्किन के बाहर के पोषण की हो गई। अब इंटरनल प्रोसेस की बात करते हैं।मृणाल ठाकुर दिन की शुरुआत पानी से करती हैं और दिन भर खूब पानी पीती हैं।
इसके अलावा स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने के लिए अदाकारा अपने डाइट का काफी ख्याल रखती है। वो डाइट में जूस और सलाद जरूर शामिल करती हैं।
बता दें कि हाल ही में मृणाल ठाकुर 'सीता रामम' में नजर आई थी। इस मूवी की काफी प्रशंसा हुई। फिल्म में अदाकारा के किरदार को भी खूब सराहा गया। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती हैं और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।
और पढ़ें:
PHOTOS:मृणाल ठाकुर इन नेचुरल चीजों से रखती हैं अपनी खूबसूरती का ख्याल, साल 2023 में आप भी करें ट्राई
क्या रेड वाइन पीने से होती है लंबी उम्र और दिल रहता है स्वस्थ्य, यहां जानें पूरा सच
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.