MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • कचरा समझकर ना फेंके प्याज के छिलके, ब्लैक फंगस से लेकर कोरोना के मरीजों के लिए हो सकता है मददगार

कचरा समझकर ना फेंके प्याज के छिलके, ब्लैक फंगस से लेकर कोरोना के मरीजों के लिए हो सकता है मददगार

लाइफस्टाइल डेस्क: भारत में लगभग हर घर में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। सब्जी से लेकर सलाद में प्याज सिर्फ स्वाद बढ़ाने का ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए कई काम करती हैं। लेकिन अक्सर हम प्याज काटने के बाद उसका छिलका फेंक देते हैं। जबकि इसके छिलके में इतने फायदे होते हैं कि अगर आप जानेंगे तो आगे से इसे फेंकना बंद कर देंगे। प्याज के छिलके में कई पोषक तत्व होते हैं। कोरोनाकाल में सबसे ज्यादा मरीज सर्दी- खांसी के हो रहे है, ये प्याज के छिलके इसलिए भी काम आ सकते हैं। इतना ही नहीं आंखों के लिए भी ये काफी फायदेमंद होता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं, प्याज के छिलके (Onion Peels) एक-दो नहीं बल्कि कई फायदे...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : May 24 2021, 03:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

प्याज के छिलकों के फायदे
प्याज के छिलके कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं। इसके इस्तेमाल से इम्युनिटी बढ़ती है जो कई रोगों से लड़ने की ताकत देती है। प्याज के छिलकों का रस निकालकर उसका सेवन किया जाए तो इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

सर्दी-खांसी से करता है दूर
प्याज के छिलकों से बनी चाय पीने से सर्दी-खांसी दूर हो जाती है। इसे बनाने के लिए आप बस प्याज छिलकों को साफ करके पानी के साथ अच्छे से उबाल लें। जब इसका रंग बदलने लगे तब इसको गैस से नीचे उतारकर इसमें शहद मिलाकर पिएं। 

37

गले की खराश से मिलेगी राहत 
अगर आपको गले में दर्द की शिकायत है तो प्याज के छिलकों वाले पानी से गरारा करें। बस गर्म पानी में प्याज के छिलके उबाल कर इसमें सेंधा नमक डालकर इससे गरारे कराने से आराम मिलता है।

47

आंखों के लिए फायदेमंद
कोरोना के बाद लोगों को आंखों में दर्द या ब्लैक फंगस की शिकायत हो रही है, ऐसे में ये प्याज के छिलके आपको किसी भी तरह के आंखों के इंफेक्शन से दूर रख सकते हैं। प्याज के छिलकों में विटामिन सी और विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है और इससे बनी चाय आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकती है।

57

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में मददगार
प्याज के छिलके फाइबर से भरे होते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड्स, क्वेरसेटिन और फीनोलिक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी में फायदे पहुंचाते हैं। इनसे सूजन से लेकर कैंसर जैसी बीमारियां भी दूर की जा सकती है। 

67

खूबसूरती को बढ़ाता है प्याज का छिलका
अक्सर हम ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदकर हजारों रुपये वेस्ट कर देते हैं, लेकिन हमारे घर में मौजूद चीजें ही हमें बेदाग और चमकदार त्वचा दे सकती हैं। जी हां, प्याज का छिलका विटामिन सी और ई के गुणों से भरपूर होता है,जो स्किन ग्लो बढ़ाने के लिए मदद करता है। इसके साथ ही इसमें एंटिफंगल गुण भी पाए जाते है, जो स्किन इंफेक्शन जैसे- खुजली और मुंहासे जैसा समस्या को दूर करता है।

77

हेयर ग्रोथ में फायदेमंद
अगर आपके बाल झड़ते है या बढ़ते नहीं है, तो प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें। पानी में प्याज के छिलके डालकर उबालें और उस पानी का इस्तेमाल शैम्पू के बाद करें। इससे ना सिर्फ बाल झड़ने बंद हो जाएंगे बल्कि डैंड्रफ की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 

Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
पुरानी दीवार को नया सा फील देंगे 6 मॉर्डन वॉल डेकोर आइटम्स
Recommended image2
कॉटन ब्लाउज में लगेंगी कमाल, लो बजट में शानदार डिजाइन्स
Recommended image3
Makeup Mistakes: फाउंडेशन लगाने के 1 घंटे बाद चेहरा क्यों पड़ जाता है काला? जानें असली वजह
Recommended image4
Old School Bag DIY: पुराने स्कूल बैग फिर से Reuse कैसे करें? जानें 5 कमाल के आइडिया
Recommended image5
रेनकोट अब नहीं लगेगा बोरिंग ! इन ट्रेंडी डिजाइनों से पाएं बॉलीवुड जैसा लुक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved