- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- नीता अंबानी को भी खूबसूरती में मात देती हैं उनकी होने वाली समधन शैला मार्चेंट, देखें 7 PHOTOS
नीता अंबानी को भी खूबसूरती में मात देती हैं उनकी होने वाली समधन शैला मार्चेंट, देखें 7 PHOTOS
लाइफस्टाइल डेस्क. देश के सबसे रईस अंबानी फैमिली (Ambani family) में जश्न का माहौल है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी (Nita ambani) के बेटे अनंत अंबानी ( Anant Ambani) की शादी की तैयारी चल रही हैं। राधिका मर्चेंट (Radhika marchant) के साथ जल्द ही वो ग्रैंड वेडिंग सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधेंगे। मर्चेंट फैमिली में प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। मंगलवार (17 जनवरी) को मेहंदी फंक्शन हुआ। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में राधिका मर्चेंट की मां शैला मर्चेंट भी दिखाई दीं। वो खूबसूरती में नीता अंबानी से कम नहीं लग रही थीं। आइए नीचे देखते हैं शैला मर्चेंट और उनकी बेटी राधिका की तस्वीरें...

राधिका मर्चेंट के हाथ पर अनंत अंबानी के नाम की मेहंदी लग चुकी है। मेहंदी समारोह में वो गजब की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने फ्यूशिया पिंक कलर का फ्लोरल रेशम का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा पहन रखा था। मैचिंग इयरिंग्स, पोल्की चोकर नेकलेस, मांग टीका और बड़े से हार के साथ उन्होंने मेहंदी लुक को कंप्लीट किया था। फिशटेल ब्रेड में बालों को स्टाइल किया था। उनपर से लोगों की नजर हट ही नहीं रही है। वो इतनी खूबसूरत लग रही हैं।

लेकिन मेहंदी समारोह में राधिका के अलावा एक लेडी थी जो बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वो शैला मर्चेंट...ब्लू एम्ब्रॉएडर्ड आउटफिट में वो काफी ग्लैमरस लग रही थीं। गले में व्हाइट मोतियों वाला चोकर और मैचिंग इयरिंग से लुक को कंप्लीट किया था। खुले बालों और न्यूड मेकअप में वो काफी हसीन लग रही थीं। वो किसी भी मायने में अपनी होने वाली समधन नीता अंबानी से कम नहीं लग रही थीं।
शैला मर्चेंट एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की वाइफ हैं। हालांकि सोशल प्लेटफॉर्म पर इन्हें काफी कम देखा गया है। शैला मर्चेंट की दो बेटियां हैं। अंजली मर्चेंट और राधिका मर्चेंट। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी हैं। वहीं छोटी बेटी राधिका की शादी समारोह चल रही है। (फोटो: राधिका मर्चेंट अपनी बहन अंजलि मर्चेंट और मां शैला मर्चेंट के साथ)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शैला मर्चेंट 14 कंपनियों की डायरेक्टर हैं। इसके एनकोर हेल्थकेयर की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके साथ वो सोशल वर्क में भी जुटी हुई हैं। इन्हें अलग-अलग जगह घूमने का शौक है।
शैला मर्चेंट की बेटियों के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को अच्छी परवरिश दी है। राधिका मर्चेंट को देखकर पता चलता है कि उन्होंने अपनी बच्चियों को डाउन टू अर्थ रहना सिखाया है।
बता दें कि 29 दिसंबर 2022 को अनंत और राधिका की राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर इंगेटमेंट सेरेमनी हुई थी। इसके बाद अंबानी फैमिली ने मुंबई में इंगेजमेंट पार्टी दी थी।
नीता अंबानी की भी अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ अच्छी बॉन्डिंग हैं। वो कई जगह एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं। नीता अंबानी राधिका को बेटी से कम नहीं मानती हैं।
और पढ़ें:
बसंत पंचमी पर 6 सेलेब्स की तरह पहने पीले कपड़े,PHOTOS देख रेडी होने के लिए लें टॉप टिप्स
लड़का या लड़की से नहीं इस महिला ने की इस चीज से शादी, देखकर आप भी कहेंगे इस प्यार को क्या नाम दूं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.