- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- कभी डीप गले तो कभी बॉडी फिट गाउन में नोरा फतेही ने ढाया कहर, इनकी स्टाइलिश लुक आपको भी बना देगी HOT
कभी डीप गले तो कभी बॉडी फिट गाउन में नोरा फतेही ने ढाया कहर, इनकी स्टाइलिश लुक आपको भी बना देगी HOT
लाइफस्टाइल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस का स्टाइल हमेशा से लड़कियों के बीच चर्चा का विषय रहा है। काफी समय से इन एक्ट्रेसेस का लुक फैशन ट्रेंड बनते आया है। चाहे साड़ी हो या सलवार सूट का कोई पैटर्न, फिल्में हमेशा से लोगों के परिधान को प्रभावित करते हैं। अब तो वेस्टर्न ड्रेसेस भी लड़कियां काफी ज्यादा पहनने लगी हैं। बात अगर फिलहाल के समय की करें, तो अभी इंडियन एक्ट्रेसेस में नोरा फतेही सबकी पहली पसंद बनी हुई है। इनके लुक से लेकर फैशन सेन्स तक के सभी दीवाने में। नोरा वैसे तो किसी भी ड्रेस में कहर ढाती हैं लेकिन उनके गाउन की चॉइस सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचती है। आज हम आपको उनके कुछ अट्रेक्टिव लुक्स की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन स्टाइल्स को अपनाकर आप भी ग्लैमरस लुक पा सकती हैं...
| Published : Mar 30 2021, 12:25 PM IST / Updated: Oct 03 2021, 07:30 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
नोरा फतेही ने हाल ही में हुए फिल्मफेयर अवार्ड्स में ये गोल्डन गाउन पहना था। इसमें वो जितनी खूबसूरत नजर आ रही हैं। गोल्डन गाउन को नोरा ने गोल्डन हील्स के साथ पेयर किया। साथ ही मेकअप भी लाइट रखा।
ब्लैक कलर की इस गाउन में भी नोरा काफी खूबसूरत नजर आई। हाई स्लिट ब्लैक गाउन में नोरा काफी हॉट नजर आ रही हैं। वेलवेट फैब्रिक के इस गाउन के साथ नोरा ने डायमंड इयररिंग्स पेयर किये।
पार्टी का इरादा है तो आप नोरा के इस रेड शिमरी गाउन को पहन सकती हैं। इसमें नोरा ने अपना मेकअप लाइट रखा है लेकिन इसके बाद भी वो काफी अट्रेक्टिव नजर आ रही हैं।
फूल स्लीव्स के इस गाउन में नोरा का कहर देखने लायक है। इस गाउन को नोरा ने सिल्वर हील्स के साथ पेयर किया है। इस लुक के साथ आप भी पा सकती हैं क्लासी लुक।
सिल्वर कलर की नोरा की ये गाउन भी काफी चर्चा में आई थी। इस बॉडी हगिंग गाउन में नोरा काफी बोल्ड नजर आई। इसमें नोरा का फिगर उभर कर दिखा। नोरा ने भी इसे फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
ना सिर्फ बॉडी हगिंग गाउन में, नोरा ने पिंक कलर की इस फ्लेयर्ड गाउन में भी लोगों का ध्यान खींचा। इसमें नोरा काफी क्यूट और खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।
इस फ्लोरल गाउन में नोरा से नजर हटाना मुश्किल है। पीले कलर की इस गाउन को आप अपने समर लुक में ऐड कर सकती हैं।