MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • कभी पत्थर तोड़ अपना पेट पालते थे The Great Khali, अब जीते हैं इतनी लैविश लाइफ

कभी पत्थर तोड़ अपना पेट पालते थे The Great Khali, अब जीते हैं इतनी लैविश लाइफ

लाइफस्टाइल डेस्क: पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा उर्फ ​​द ग्रेट खली (The Great Khali) गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए है। पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले खली को पार्टी में शामिल करने पर ऐसा माना जा रहा है कि उनको पंजाब इलेक्शन में टिकट दिया जा सकता है। साल 2000 में अपनी  WWE की जर्नी शुरू करने वाले दलीप सिंह राणा (dalip singh rana) की जिंदगी इतनी आसान नहीं रही है। कभी उन्होंने 5 रुपये के लिए पत्थर तोड़ने का काम भी किया है। आइए आज हम आपको बताते हैं, खली का संघर्ष और उनकी सफलता की कहानी...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 11 2022, 11:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

भारत के पहले और इकलौते भारतीय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन 'द ग्रेट खली' का जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश में हुआ था। उनका असली नाम दिलीप सिंह राणा है। बचपन में वह एक्रोमेगली नाम की बीमारी से पीड़ित थे, जिसकी वजह से उनकी हाइट इतनी ज्यादा है।

29

खली का बचपन बहुत संघर्षपूर्ण रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि उन्हें पढ़ाई छोड़ घर की मदद के लिए पत्थर तोड़ने का काम करना पड़ा था। बता दें कि उनके परिवार में मां-बाप के अलावा छह भाई-बहन थे और उनको मजदूरी करके घर में पैसा देना पड़ता था। 8 साल की उम्र में उन्हें पत्थर तोड़ने का सिर्फ 5 रुपये दिया जाता था।

39

इतना ही नहीं अपने कद-काठी की वजह से लोग उनका खूब मजाक भी उठाते थे। 1979 में जब उन्हें पूरे स्कूल के सामने बेइज्जत करके निकाला गया था, तो उन्होंने तय कर लिया कि वह कभी स्कूल नहीं जाएंगे और एक दिन बड़ा आदमी बनकर दिखाएंगे।

49

उन्होंने बस स्टैंड पर मजदूरी करना शुरू किया। तब पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अफसर एमएस भुल्लर ने खली को मजदूरी करते देखा और उन्हें फोर्स में भर्ती होने के लिए कहा। इसके बाद खली पुलिस फोर्स में शामिल हुए और यहां रहते बॉडी बिल्डिंग शुरू कर दी।
 

59

इसके बाद खली ने 2000 में पेशेवर कुश्ती में डेब्यू किया था। अपने WWE करियर के दौरान खली WWE चैंपियन भी बने। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह इकलौते भारतीय हैं। उन्होंने चार हॉलीवुड फिल्मों और दो बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
 

69

खली ने WWE में $300,000 (2,25,99,150 रुपये) के बोनस के साथ लगभग $974,000 (लगभग 7,33,71,907 रुपये) की कमाई की। इसके अलावा वह 
ब्रांड एंडोर्समेंट से 2.2 मिलियन डॉलर की कमाई करते हैं। वह उनलू, अंबुजा सीमेंट, मैथन स्टील जैसे ब्रांडों को प्रमोट करते हैं। वह प्लास्टिक मुक्त हिमाचल प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। 

79

13 नवंबर, 2014 को डब्ल्यूडब्ल्यूई के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद खली ने अमेरिका छोड़ दिया और वह भारत लौट आए। इसके बाद जनवरी 2015 में उन्होंने पंजाब के जालंधर में कंगनीवाल गांव में अपनी कुश्ती अकादमी, कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट अकादमी खोली। जहां पूरे भारत से 400 से अधिक लोग ट्रेनिंग लेते हैं।

89

खली की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने 2002 में हरमिंदर कौर से शादी की। शादी के 12 साल बाद यानी फरवरी 2014 में उनके घर बेटी का जन्म हुआ। खली और हरमिंदर की बेटी का नाम अवलीन राणा है।

99

रेसलिंग से इतर गुरुवार, 10 फरवरी 2022 को खली ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली है। उन्होंने कहा कि 'पैसे कमाने होते तो अमेरिका में ही रहता, लेकिन मैं भारत आया क्योंकि देश के प्रति मेरे अंदर प्यार है। मैंने देखा है कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित होकर बीजेपी ज्वाइन की है।'

ये भी पढ़ें- The Great Khali का ऐसा अंदाज देख हंसी से लोट-पोट हो जाएंगे आप, सूट बूट पहन बनें कच्चा बादाम

दिलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली ने बताया आखिर क्यों BJP ज्वाइन किया, Asianet News से की खास बातचीत

Video: 7 फुट 1 इंच के खली को जब पहनाया BJP का गमछा, देखिए द ग्रेट खली का अंदाज

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved