- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- शादी के बाद जाना है हनीमून, तो दिसंबर में सबसे ज्यादा मजेदार होती है यह 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन
शादी के बाद जाना है हनीमून, तो दिसंबर में सबसे ज्यादा मजेदार होती है यह 5 रोमांटिक डेस्टिनेशन
लाइफस्टाइल डेस्क : नवंबर दिसंबर के महीने में भारत ने खूब शादियां होती हैं और शादी के बाद अधिकतर कपल्स घूमने जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप भारत में रहकर ही अच्छी सस्ती और रोमांटिक डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको बताते हैं पांच ऐसे हनीमून डेस्टिनेशन जो दिसंबर के महीने में जाने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आपको ज्यादा भीड़ भाड़ भी मिलेगी और आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी स्पेंड कर पाएंगे...

कूर्ग
कोडागु, जिसे कूर्ग के नाम से भी जाना जाता है, कर्नाटक में स्थिति एक खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन है। जिसे "भारत का स्कॉटलैंड" भी कहा जाता है। यह छोटा सा शहर झीलों, कॉफी बागानों, झरनों, पहाड़ियों, घाटियों, और राजसी मंदिरों की सुंदरता से समृद्ध है।

मुन्नार
एक रोमांटिक, शांति, आनंद और एकांत से भरे हनीमून के लिए मुन्नार एकदम सही है। हनीमून के दौरान यहां कुंडला झील पर एक नाव यात्रा करें या अट्टुकड झरने पर समय बिताएं।
अंडमान
अंडमान हनीमून डेस्टिनेशम की लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए क्योंकि यह एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। आपको थाईलैंड, मालदीव या मॉरीशस जाने की जरूरत नहीं है। यह एशिया के सबसे अच्छे समुद्र तटों में से एक है।
गुलमर्ग
कश्मीर का गुलमर्ग हनीमून के लिए एकदम सही जगह है। सफेद बर्फ से घिरे हुए पहाड़, शानदार डल झील की सैर और अलाव के पास बैठकर रोमांटिक डिनर से ज्यादा न्यूली वेड्स कपल्स को और क्या चाहिए।
उदयपुर
बड़े-बड़े महल, संग्रहालय और झिलमिलाती झीलें उदयपुर को भारत के सबसे रोमांटिक स्थानों में से एक बनाती हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ पिछोला झील पर सनसेट बोट क्रूज का आनंद लें और अपने हनीमून को और अधिक रोमांटिक बनाएं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.