MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • World Environment Day 2022: कंडोम से लेकर रेजर तक इन 11 घरेलू चीजों से पर्यावरण को पहुंचता है नुकसान

World Environment Day 2022: कंडोम से लेकर रेजर तक इन 11 घरेलू चीजों से पर्यावरण को पहुंचता है नुकसान

लाइफस्टाइल डेस्क : पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने और इसके महत्व को बताने के लिए हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2022) मनाया जाता है। पिछले कुछ समय में दुनिया भर में बढ़ते प्रदूषण और मानव गतिविधियों के चलते पर्यावरण को बेहद नुकसान पहुंचा है। पृथ्वी और इंसान दोनों ही ईश्वर की दी हुई बेहद अनमोल चीजें हैं। लेकिन इंसान ही पृथ्वी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। जिसकी शुरुआत कहीं ना कहीं हमारे घर से ही होती है। ऐसे में आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हम आपको बताते हैं ऐसी 11 चीजें (household things) जो आपके घर में मौजूद रहती हैं और कहीं ना कहीं पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेदार होती है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jun 05 2022, 06:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

वेट वाइप्स
घरों में इस्तेमाल होने वाली वेट वाइप्स से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचता है। वेट वाइप्स में भी आमतौर पर प्लास्टिक होता है, जो कागज की तरह पानी में नहीं घुलते हैं, इसलिए अपना चेहरा धोने या घर की सफाई करते समय रियूज होने वाले कॉटन कपड़ों का इस्तेमाल करें।

211

सिंगल यूज प्लास्टिक
डिस्पोजेबल कटलरी से लेकर पानी की बोतलें, बैग और फूड रैपिंग तक, प्लास्टिक हर जगह है और इसका निष्पादन कभी नहीं हो पाता है। ये पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। ऐसे में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह पेपर बैग और स्टील की बोतलों का यूज करें।

311

माइक्रोबीड्स
माइक्रोबीड्स एक मिलीमीटर से कम के ठोस प्लास्टिक कणों से निर्मित होते हैं। ये इतने छोटे होते है कि आसानी से जल निस्पंदन सिस्टम को पार कर सकते हैं और समुद्र में तक में पहुंच जाते है, जो हमारे समुद्री जीवन के लिए बहुत बड़ा खतरा है। रिपोर्ट के अनुसार एक बार की बारिश से 100,000 प्लास्टिक कण समुद्र में प्रवेश कर सकते हैं।

411

टेप
शायद आपको नहीं पता होगा कि सेलो टेप का एक छोटा सा टुकड़ा पर्यावरण पर कितना बड़ा प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में आप प्लास्टिक टेप की जगह मास्किंग टेप और सिलोफन जैसे टेप का यूज कर सकते है।

511

कंडोम 
परिवार नियोजन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला कंडोम पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक डिस्पोज नहीं होती है और जानवर इसे खा लेते हैं जो उनके पेट में जाकर बेहद नुकसान पहुंचाता है।

611

टी बैग
लगभग हर घर में टी बैग का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन ये टी बैग पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकते हैं। दरअसल, ये टी बैग प्लास्टिक का उपयोग करके सील कर दिया जाता है, जिसका निष्पादन पूरी तरह से नहीं हो पाता है।
 

711

लाइट बल्ब
सीएफएल और एलईडी बल्ब में सीसा, तांबा और जस्ता जैसे धातु के अधिक घटक होते हैं, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकते है। ऐसे में जब आप किसी फ्यूज बल्ब को ऐसे ही कचरे में फेंक देते है, तो उससे ना जाने कितनी जीव-जंतुओं को नुकसान हो सकता है।

811

सिगरेट
सिगरेट न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए खराब हैं बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी विनाशकारी हैं। WHO के अनुसार, तंबाकू वनों की कटाई, मिट्टी के कटाव, जल प्रदूषण और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में वृद्धि जैसी चीजों के लिए जिम्मेदार है। सिगरेट का निर्माण और उत्पादन भी हर साल लाखों टन ठोस कचरा पैदा करता है, और सिगरेट लाइटर के उत्पादन में महत्वपूर्ण प्लास्टिक, धातु और ब्यूटेन शामिल हैं। 

911

रेजर
हेयर रिमूव करने के लिए हर घर में जिस रेजर का इस्तेमाल किया जाता है उसे एक दो या ज्यादा से ज्यादा 5 इस्तेमाल करने के बाद आप फेक देते हैं। लेकिन यह रेजर डिस्पोजेबल नहीं होता है। इसकी ब्लेड से लेकर इसमें जो प्लास्टिक से इस्तेमाल किया जाता है वह जीव जंतुओं और अन्य प्राणियों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है।

1011

हैंड जेल
अधिकांश जीवाणुरोधी जैल में ट्राइक्लोकार्बन (TCC) और ट्राइक्लोसन (TCS) होते हैं, ये रसायन पर्यावरण के लिए हानिकारक होते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, सीवेज और कीचड़ में  60% रसायन पाया जाता है। ये झीलों और नदियों को दूषित करते हैं और जलीय जीवन को नुकसान पहुंचाते हैं।
 

1111

कुछ सनस्क्रीन
शोध से पता चला है कि कुछ सनस्क्रीन में ऑक्सीबेंज़ोन, पराबैंगनी फिल्टर समेत कुछ ऐसे तत्व होते है, जो विभिन्न समुद्री जीवों के लिए हानिकारक हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
लीनन से कॉटन और शीयर तक, समर सीजन के लिए चुनें वाइब्रेंट कर्टन डिजाइन
Recommended image2
Choti Hairstyle: चोटी को घुमाकर दें क्यूट लुक, बेटी के लिए 7 हेयरस्टाइल
Recommended image3
Holi Home Care: होली के बाद दीवारें नहीं होंगी खराब, बस पहले कर लें ये 5 तैयारी
Recommended image4
तेंदुलकर खानदान की बहू पर भारी पड़ीं सास! अंजलि के 'रॉयल लुक' ने सानिया चंडोक के मॉडर्न अवतार को दी मात
Recommended image5
Holi Color Removal Hack: पक्का से पक्का होली रंग 2 मिनट में होगा साफ, ईनो के एक पैकेट से ट्राई करें ये वायरल हैक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved