MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे अमीर आदमी का डेली रूटीन

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कुछ ऐसा है दुनिया के सबसे अमीर आदमी का डेली रूटीन

नई दिल्ली. ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन और स्पेस-फ़्लाइट फ़र्म ब्लू ओरिजन के सीईओ जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार, उनके नाम पर 166 बिलियन अमेरिकी डॉलर के मालिक है। ऑनलाइन रिटेल बेमॉथ की स्थापना करने के अलावा, 54 वर्षीय बेजोस, वाशिंगटन पोस्ट और एयरोस्पेस और स्पेसफ्लाइट सेवा कंपनी, ब्लू ओरिजिन के भी मालिक हैं।  मार्केट्स इनसाइडर के अनुसार, एप्पल के बाद अमेज़न हाल ही में यूएस $ 1 ट्रिलियन वैल्यूएशन क्लब में शामिल होने वाली दूसरी अमेरिकी कंपनी बन गई है। तो दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन जेफ बेजॉस का लाइफ स्टाइल बताने वाले हैं, वह क्या खाते हैं, कैसे सोते हैं और उनकी पसंदीदा चीजें क्या हैं?  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 05 2019, 08:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
अरे भई गोल्ड वाला सोना नहीं यहां नींद की बात हो रही है। बेजोस भरपूर नींद लेने में विश्वास रखते हैं। इतना ही नहीं वह बिना की अलार्म घड़ी के हर सुबह उठ भी जाते हैं। बेजोस का मानना है कि काम करने के लिए शरीर को भरपूर नींद की जरूरत होती है। इसलिए सक्सेज होना है तो सो जाइए।
28
बेजोस हमेशा अपनी पत्नी जो कि एक नोबलिस्ट और राइटर हैं मैकेंजी बेजोस के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। वह सुबह समय से उठकर पत्नी के साथ हेल्दी नाश्ता करते हैं। उन्होंने 1993 में शादी की थी।
38
यह कितना कमाल का आइडिया है न कि जब मीटिंग में आपसे नए आइडिया मांगे जाए तो आपको पिज्जा पार्टी मिले? बेजोस ने अपनी हर मीटिंग में "दो-पिज्जा स्लाइस के रूल" बनाए हैं। एक तो वह कभी ज्यादा लोगों की बड़ी मीटिंग नहीं रखते हैं लेकिन दो-दो पिज्जा स्लाइस हमेशा पूरी टीम को खिलाने के लिए अॉर्डर कर दिए जाते हैं। हालांकि बेजोस एक हिटलर टाइप बॉस भी रह चुके हैं लेकिन बाद में उन्होंने अपने टेंपर को कंट्रोल करने के लिए एक एडवाइजर हायर किया था।
48
बेजोस ने अमेज़ॅन पर बजट के अंदर स्टोर बनवाया हुआ है जो कर्मचारियों को मुफ्त दोपहर का खाना तो नहीं देता है लेकिन यह बजट में जरूर है। बेजोस को खुद भी अजीब और असामान्य डिशेज खाने का शौक है। बेजोस हमेश लंच और ब्रेक फास्ट में अजीब चीजें खाते हैं। जैसे एक बार उन्होंने वूट के संस्थापक मैट रुटलेज के साथ एक मीटिंग में नाश्ते के लिए आलू,, लहसुन दही और अंडे के साथ ऑक्टोपस का अॉर्डर किया था। इस पर बेजोस ने कहा, "जब मैंने मेनू देखा तो सोचा ऐसा क्या है जो मैंने नहीं खाया है तो मुझे लगा आज नाश्ते में ऑक्टोपस खाना चाहिए।"
58
आपको सुनकर अजीब लग सकता है लेकिन यह सच है कि दुनिया के सबसे अमीर शख्स को खाना खाने के बाद अपनी प्लेट खुद धोने की आदत है। वह कभी इसके लिए बहाने नहीं बनाते हैं और इसके लिए उनके पास फुरसत ही फुरसत है। वह खुद कहते हैं कि यह उनके घर का रिवाज है। इसलिए उन्हें भी डिनर करने के बाद अपने बर्तन धोने की आदत है इसलिए आज भी वह यह हमेशा करते हैं। कई बार कहीं भी खाना खाने के बाद बर्तन धोने लग जाते हैं।
68
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि पत्नी और बच्चों को समय देने के लिए बेजोस सुबह के समय कोई मीटिंग्स नहीं रखते हैं। बेजोस आम तौर पर बड़ी-बड़ी मीटिंग्स का हिस्सा भी नहीं बनते हैं वह हर साल केवल छह घंटे के लिए अमेज़न निवेशकों मिलते हैं।
78
बेजोस के वर्कआउट रूटीन को लेकर कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, हाल ही में एक सम्मेलन में ली गई तस्वीरों में उनके मसल्स देखकर लोग दंग रह गए। बेजोस की तुलना फास्ट एंड द फ्यूरियस फिल्म अभिनेता विन डीजल से की गई। हालांकि, अमेज़ॅन के सीईओ भी 2016 की फिल्म स्टार ट्रेक बियॉन्ड में कैमियो रोल में नजर आ चुके हैं लेकिन इस रोल में उनको पहचानना मुश्किल था। स्टार ट्रेक देखने के अलावा, बेजोस को अंतरिक्ष में मिसाइल लॉन्चिंग देखने का शौक है। वह नासा के अंतरिक्ष प्रक्षेपणों से पुराने रॉकेटों की तलाश आदि जैसे कार्यक्रमों को देखने जाते हैं। वह अक्सर अपने बच्चों को भी ऐसे ऐडवेंचर के लिए ले जाते हैं।
88
बेज़ोस सोने के समय को लेकर बहुत कड़े नियम फॉलो करते हैं। वह चाहते हैं कि जब वह बेड पर जाएं तो सिर्फ सोए और पूरा आराम लें। सोते समय उन्हें किसी भी तरह का डिस्टर्ब करना पसंद नहीं। न कोई फोन कॉल न ही कोई सूचना। वह हर रात करीब 8 घंटे सोते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
घर की हैसियत बढ़ा देंगे 6 वास डिजाइन, कोने से लेकर टेबल तक में सजाएं
Recommended image2
Collar Blouse Ideas: डबल चिन करें स्मार्टली कवर, सिलवाएं 6 अंडररेटेड कॉलर नेक ब्लाउज
Recommended image3
Blouse Designs For Lehenga: पलक तिवारी सा पाएं हुस्न, लहंगा पर ट्राई करें 5 ब्लाउज
Recommended image4
Elongated आई मेकअप से राउंड फेस दिखेगा स्लिम शार्प, 5 टिप्स आएंगे काम
Recommended image5
Baby Name How to Choose : बेबी नेम कैसे चुनें? नए पेरेंट्स के ना करें 5 सिली मिस्टेक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved