MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • तस्वीरों में देखिए सीएम शिवराज से लेकर योगी तक, कहां किसने फहराया तिरंगा..किसने किया क्या बड़ा ऐलान

तस्वीरों में देखिए सीएम शिवराज से लेकर योगी तक, कहां किसने फहराया तिरंगा..किसने किया क्या बड़ा ऐलान

भोपाल (मध्य प्रदेश). आज पूरा देश आजादी के रंग में डूबा हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई इस राष्ट्रीय पर्व को मना रहा है।प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला पर आठवी बार तिरंगा फहराया। वहीं राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी  ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता कई सौगातें दी। आइए जानते हैं किस सीएम ने दी क्या सौगात और पैगाम... 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 15 2021, 02:48 PM IST| Updated : Aug 15 2021, 02:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर तिरंगा फहराकर सलामी दी। 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्होंन कई घोषणांए की। सीएम ने महिलाओं को सौगात देते हुए कहा कि अगर महिलाओं के नाम से प्रॉपर्टी खरीदी जाती है तो  रजिस्ट्रेशन पर पंजीयन शुल्क 3% की जगह सिर्फ 1% ही लगेगी। साथ ही युवाओं के लिए कहा कि वह बिजनेस करेंगे तो प्रदेश सरकार कर्ज पर बैंक की गारंटी देगी।  एक लाख लोगों को रोजगार देने के ऐलान भी किया। प्रदेश में 2 हजार किलोमीटर सड़क बनाने और  1.22 करोड़ लोगों को घर पर पानी उपलब्ध कराने का भी वादा किया।

26

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान पर तिरंगा फहराया। उन्होंने बिहार में 3 कृषि विश्वविद्यालय, प्रखंड स्तर तक सुधा डेयरी का विकास, सहित सरकारी कर्मियों के महंगाई भत्ता और  महिलाओं को BPSC की अंतिम परीक्षा के लिए 1 लाख रुपए देने, जैसे ऐलान किए।

36


छत्तसीगढ़ के सीएम ने भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में झंड़ा पहराया। साथी प्रदेश में 4 नए जिले और 18 नई तहसीलें जिले बनाने का ऐलान भी किया।  प्रदेश की महिलाओं के लिए भी कई घोषणाएं की। 
 

46

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 5वीं बार यूपी की विधानसभा लखनऊ में तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक समय था जब यूपी में अपराध इतना था कि महिलाएं बाहर निकलन में डरती थीं। इतना ही नहीं बिजनेसमैन निवेश करने से घबराते थे। लेकिन अब बहन बेटियां सुरक्षित हैं और दुनिया भर के लोग यूपी में कारोबार करने आ रहे हैं।

56

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के शासन सचिवालय परिसर में आयोजित समारोह में झंडारोहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने प्रदेश सरकार के कार्यकाल का लेखा-जोखा पेश किया। कहा हमे जनता से जो वादे किए थे वह अब तक 65 प्रतिशत वादे पूरे किए जा चुके हैं। जल्द ही मैं इनको 100 प्रतिशत तक पूरा करूंगा। इसके अलावा उन्होंने क्रेंद सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर हमला किया।

66

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने  प्रदेश सचिवालय में तिरंगा फहराया। उन्होंने जनता से कोविड-19 महामारी  पर चर्चा की और लोगों को सावधानी रखने के लिए कहा। साथ ही कहा कि हमारे राज्य के लोगों ने जो कहर देखा है वह देश में कहीं नहीं हुआ। हम स्वास्थ्य सुविधाएं हम बढ़ा रहे हैं। साथ जनता के साथ इससे बचने और राज्य से भगाने का एक साथ संकल्प लिया। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved