MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • भोपाल के अस्पताल में मासूमों की मौत: किसी मां ने नवजात को देखा तक नहीं, कोई सलामती की दुआ मांग रहा

भोपाल के अस्पताल में मासूमों की मौत: किसी मां ने नवजात को देखा तक नहीं, कोई सलामती की दुआ मांग रहा

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में सोमवार रात कमला नेहरू चिल्ड्रन हॉस्पिटल (Kamla Nehru Children Hospital) में आग लगने से 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई। जबकि 3 बच्चे झुलस गए हैं। आग तीसरी मंजिल पर स्थित नवजात गहन चिकित्सा इकाई ( NICU) में लगी। इस वार्ड में 40 बच्चे एडमिट थे, जिन्हें दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। मौत का यह तांडव देख हर कोई सहम गया। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चारों तरफ परिजन बदहवास हालत देखे गए। ये लोग बार-बार सिर्फ एक ही गुहार लगा रहे थे कि उन्हें अपने जिगर के टुकड़ों को देखने दिया जाए। मन में बैचेनी थी कि वे किस हालत में होंगे। उनकी कौन देखभाल कर रहा है। आग के तांडव से सुरक्षित बच पाए हैं या नहीं, सिर्फ एक बार दूर से ही दिखा दो... परिजन के चेहरे पर नन्हीं जान को देखने की बेकरारी साफ देखी जा रही थी। मगर, किसी को अंदर जाने की अनुमति थी। किसी मां ने अपने नवजात को जन्म देने के बाद देखा तक नहीं था, तो कोई बच्चे की सलामती के लिए दुआ कर रहा था। अफसर से लेकर विभाग तक... कोई कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। जानिए हमीदिया अस्पताल कैंपस (Hamidia Hospital) में स्थित कमला नेहरू चिल्ड्रन हॉस्पिटल में परिजन के हाल... 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 09 2021, 10:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

ना जाने किस हालत में होगा मेरा बच्चा...
सीहोर के रईश खान ने बताया कि उनका बच्चा पांच दिन से अस्पताल में भर्ती है। उनके साथ खड़ी पत्नी की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। वह अस्पताल स्टाफ से अपने बच्चे के बारे में पूछ रही थी। रईश का कहना था कि उनके बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा है। उसे आईसीयू में रखा है। आग के बाद ना जाने किस हालत में होगा बच्चा... कोई खबर नहीं मिल रही है।
 

27

मुझे अंदर आने देते तो सारे बच्चों को निकाल लेता...
राजगढ़ निवासी रमेश दांगी ने बताया कि उनकी पत्नी सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती हैं। तीन दिन पहले उनके घर दो जुड़वा बच्चों का जन्म हुआ। बच्चों को अभी मां ने देखा तक नहीं है। डॉक्टरों ने बच्चों को पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती किया है। रात करीब 8 बजे वह दूध लेकर आए थे। उन्होंने दूध की डिब्बी रखकर सिस्टर को बोला कि यह दूध पिला देना। सिस्टर ने कहा कि रख दो, अभी थोड़ी देर में पिलाएंगे। मैं कुछ दूरी तक गया ही था कि इतने में आग लगने का शोर सुनाई दिया। मैं दौड़कर वापस आया तो देखा कि वार्ड के अंदर धुआं भर गया है। मैंने सिस्टर को बोला कि गेट खोलो, इन बच्चों को निकाल लेते है। लेकिन, सिस्टर ने गेट नहीं खोला। इस मैंने सोचा कि धुएं में बच्चे मर जाएंगे। काले धुएं कुछ दिखाई नहीं दे रहा। मैंने गेट पर लात मारना शुरू किया, लेकिन गेट नहीं टूटा। इसके बाद मैंने हाथों से गेट तोड़ने की कोशिश की। जिससे कई जगह चोट लग गई। जब गेट तोड़ने के बाद देखा तो वहां स्टाफ भाग गया था। अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दिया। धुआं के कारण आंखों में आंसू आ रहे थे। बच्चे भी नहीं दिख रहे थे। रमेश कहते हैं कि यदि उस समय सिस्टर गेट खोल देती तो मैं अपने बच्चों के साथ दूसरों के बच्चों को भी बचा कर बाहर ले आता। मैंने सुबह ही पत्नी की छुट्‌टी के लिए बोला था, लेकिन छुट्‌टी नहीं दी। 
 

37

हमें बच्चे के बारे में बता दो...
भोपाल के बागमुगालिया की सोनी रो रही थी। वो यहां अस्पताल के बाहर बदहवास हालत में थी और अपने भांजे के बारे में हर किसी से पूछ रही थी। बच्चे की मां भी हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। सोनी ने डॉक्टर से पूछा तो बोलते हैं कि बच्चा भी सीरियस है और मां भी सीरियस है। हमें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। हमें अपने बच्चे के बारे में बता दो, हम चुप हो जाएंगे।
 

47

बच्चे से दो दिन से नहीं मिला...
राजगढ़ के वासिद खान भी अस्पताल के बाहर बच्चे के बारे में जानकारी के लिए परेशान होते देखे गए। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती थी। 15 दिन का बच्चा है। मैं बच्चे से दो दिन से नहीं मिला हूं। अभी भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। हमें अपने बच्चे के बारे में जानकारी चाहिए और जोर से रोने लगते हैं।
 

57

धुएं इतना था कि मास्क भी पड़ गया काला..
राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के पर्वत सिंह की 7 दिन की पोती भी कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती है। जबकि बच्ची की मां हमीदिया अस्पताल में भर्ती है। पर्वत बताते हैं कि वे बाहर खड़े थे, तभी रात करीब 8 बजे पता चला कि आईसीयू में आग लग गई है। यह सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां पहुंच तो वहां धुआं ही धुआं था। सीढ़ियों पर भीड़ लग गई थी। धुएं में मेरा मास्क भी काला हो गया। डॉक्टरों से पूछा तो कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं था। यहां कोई हमें जानकारी ही नहीं दे रहा है।
 

67

बता दें कि इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपर मुख्य सचिव को जांच सौंपी है। इसके अलावा, मृतक नवजात बच्चों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए के आर्थिक मुआवजे का भी ऐलान किया गया है।

77

हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
हादसे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा है कि सिलेंडर या वेंटिलेटर में ब्लास्ट होने से आग भड़की। वहीं, शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा। मुख्यमंत्री मामले में रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और इलाज के निर्देश दिए हैं।

भोपाल के अस्पताल में आग: सामने आईं भयावह तस्वीरें, मंजर इतना दर्दनाक कि चीखते रहे बच्चे, कोई बचा नहीं सका

Shocking Accident: जब अस्पताल के NICU में लगी आग, तब पता चला 'भगवान' भरोसे थे 40 मासूम, 4 नहीं बचाए जा सके

भोपाल: कमला नेहरू अस्पताल में आग लगी, 4 बच्चों की मौत, इनमें 3 की दम घुटने से जान गई, 36 बच्चे रेस्क्यू

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM मोहन यादव ने कैबिनेट में लिए अहम फैसले, मैहर और कटनी को दी बड़ी सौगात
Recommended image2
पति का कत्ल कर बीवी ने किया 16 श्रंगार, फिर बीयर पीकर कर बैठी शर्मनाक कांड?
Recommended image3
Bhopal Weather Update: बारिश और तेज हवाओं से बदलेगा भोपाल का मौसम, IMD का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved