MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • दो साल बाद मैंगो जत्रा में महकी आम की खुशबू, जानिए कहां मिल रहा सबसे मीठा आम, क्या है इसकी कीमत

दो साल बाद मैंगो जत्रा में महकी आम की खुशबू, जानिए कहां मिल रहा सबसे मीठा आम, क्या है इसकी कीमत

इंदौर : गर्मी का मौसम और मीठे आम की खूश्बू...आम के शौकीनों के लिए काफी खास होता है। पके हुए आम देख आखिर किसके मुंह में पानी नहीं आता। अगर आप मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से हैं और अब तक मीठे आमों का स्वाद नहीं चख सके हैं तो जल्दी से तुकोगंज के पास ढक्कन वाला कुआं के पास ग्रामीण हाट बाजार पहुंचे। जहां हर साल की तरह इस साल भी आम जत्रा का आयोजन हुआ है। 13 मई से शुरू हुए इस जत्रा का आज आखिरी दिन है और रात 9 बजे तक आप मीठे और लजीज आम का लुत्फ उठा सकेंगे। देखें Photos...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 15 2022, 03:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

मराठी सोशल ग्रुप की तरफ से इसका हर साल आयोजन किया जाता है। ग्रुप के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि 13 मई को पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने मेंगो जत्रा का शुभारंभ किया। जत्रा में 24 से अधिक आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया। इस बार इंदौरियों ने हापुस सहित खास तरह के लजीज आमों का स्वाद चखा। यहां 350 रुपए से लेकर 1200 रुपए दर्जन तक की कीमत के आम मिल रहे हैं। मेंगो जत्रा में देवगढ़, रत्नागिरी के प्रसिद्ध आम उपलब्ध हैं। इन आम के साथ ही लोग मराठी व्यंजन, इंदौर चाट का भी आनंद उठा सकेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

बता दें कि कोरोना के चलते दो साल इस जत्रा का आयोजन नहीं किया जा सका था। यह मैंगो जत्रा का 9वां आयोजन है। इस मैंगों जत्रा का आयोजन साल 2013 में पहली बार हुआ था। तब सिर्फ पांच किसानों ने मिलकर इसकी शुरुआत की थी। 9वें संस्करण में 24 से अधिक कृषकों ने हिस्सा लिया। महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोंकण के 20 से ज्यादा गांवों में देवगढ़, रत्गागिरी के आमों की खेती होती है। यहां के किसान सभी प्रकार के हापुस आमों की ऑर्गेनिक खेती करते हैं। बड़े-बड़े व्यापारी उनके आम को कम कीमत पर खरीदकर मार्केट में ऊंचे दाम पर बेचते हैं। 

35

जब व्यापारी कम कीमत पर आम खरीदते तो जिससे किसानों को फायदा नहीं हो पाता था। किसानों को आम का सीधा फायदा पहुंचे, इसी उद्देश्य से आम जत्रा की शुरुआत की गई। इस जत्रा का खास बात यह है कि यहां छोटे आम उत्पादकों को ही बुलाया है। इस मार्केट में आमों की कई वैरायटी मिलती है, इसलिए इसका लुत्फ उठाने इंदौर और आस-पास से लोग बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। तीन दिनों के आयोजन के दौरान यहां आम प्रेमियों की भीड़ देखने को मिली। लोग अपनी फैमिली के साथ यहां पहुंचे और छककर आम की खरीदारी की। बड़े-बच्चे और बूढ़े सभी आम खरीदने पहुंचे।

45

जानकारी के मुताबिक मैंगो जत्रा में कुल 65 हजार दर्जन हापुस के आम लाए गए। अब तक 50 हजार दर्जन आम बिक गए हैं। इनमें रत्नागिरी और देवगढ़ दोनों जगह के आम शामिल हैं। कहा जा रहा है कि पहले दिन ही 120 टन आम की बिक्री हो गई थी। कोंकण का हापुस स्वर्गबूटी की भी खूब डिमांड है। इस आम के नाम के पीछे कहा जाता है कि यह आम स्वर्ग के देवताओं को भी काफी पसंद आता है, इसलिए इसका नाम स्वर्गबूटी रखा  गया है। आज आयोजन का आखिरी दिन है, इसलिए रात 9 बजे तक रिकॉर्डतोड़ बिक्री की संभावना जताई जा रही है।

55

इंदौरवासी खाने का काफी शौकिन माने जाते हैं। यही कारण है कि कई साल से इसका सफल आयोजन यहांहोता आ रहा है। इस जत्रा में महाराष्ट्र समेत कई राज्यों से अच्छी क्वॉलिटी का आम यहां लाया गया है। रत्नागिरी और देवगढ़ के हापुस के आमों की अच्छी खासी मांग है। लोगों को यहां के आम का स्वाद पसंद आ रहा है। इसके साथ ही मैंगो जत्रा में आम पापड़ और अलग-अलग आमों के उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इसे भी पढ़ें-इस तरह से खरीदेंगे तो शक्कर जैसा मीठा निकलेगा आम, जानें Mango चुनने के बेस्ट टिप्स

इसे भी पढ़ें-वजन करना है कम और डायबिटीज को करना है कंट्रोल, तो कच्चा आम डाइट में करें शामिल

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Madhya Pradesh Diwas: बीमारू राज्य से विकासशील MP तक, CM मोहन यादव का बड़ा संदेश
Recommended image2
MP Foundation Day: समृद्ध किसान, आत्मनिर्भर युवा और सशक्त महिलाएं, CM मोहन यादव ने बताया मध्यप्रदेश का नया लक्ष्य
Recommended image3
MP News: मंडला के किसानों को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 66 हजार लोगों को मिलेगी फ्री रजिस्ट्री
Recommended image4
MP स्थापना दिवस पर भोपाल में लगेगी खेती की बड़ी प्रदर्शनी, किसानों को मिलेंगे ट्रैक्टर-बुलेट और ई-स्कूटर
Recommended image5
MP में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 85 हजार युवाओं को मिली नियुक्ति, अब 1 लाख पदों पर भर्ती
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved