- Home
- States
- Madhya Pradesh
- CM शिवराज की पत्नी को याद आ रहा पहला करवाचौथ, ट्रेन की खिड़की से देखा था चंद्रमा, पढ़िए दिलचस्प किस्सा
CM शिवराज की पत्नी को याद आ रहा पहला करवाचौथ, ट्रेन की खिड़की से देखा था चंद्रमा, पढ़िए दिलचस्प किस्सा
भोपाल (मध्य प्रदेश). 24 अक्टूबर, यानि आज रविवार को देश की लाखों सुहागिनों ने पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ (karwa chauth 2021) रखा है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी सिंह साधना सिंह ने भी करवा चौथ का व्रत रखा है। वह शादी के बाद से हर साल नियम से यह उपवास रखती हैं। उन्होंने एक साल का किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक समय ऐसा आया था कि मैंने सफर के दौरान ट्रेन में इस व्रत को खोला था। ट्रेन से ही मोमबत्ती जलाकर चंद्रमा की आरती उतारी खिड़की से चंद्रमा को देखा था। इन तस्वीरों में देखिए किस तरह सीएम की पत्नी मनाती हैं करवा चौथ और सुनाए कई दिलचस्प किस्से...

दरअसल. सीएम शिवराज राज्य में होने वाले उपचुवाव को लेकर इन दिनों बेहद व्यस्त हैं। लेकिन रात को वह इस व्रत की पूजा करने के लिए वक्त निकाल ही लेंगे, खुद उनकी पत्नी साधना सिंह ने मीडिया से बात करते हुए यह बात बताई। साधना सिंह ने बताया कि मैंने अपना पहला करवा चौथ का व्रत भिलाई छत्तसीगढ़ में रखा था। उस दौरान मेरे पति देव सांसद थे और वह भिलाई में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में गए हए थे। उन्होंने मुझसे कहा था कि क्या कर सकते हैं कि पार्टी की बैठक और करवा चौथ एक ही दिन हैं, इसिलए तुम साथ चलो वहीं पर समय निकालकर वहीं पर पूजा-अर्चना करेंगी। सीएम की पत्नी ने कहा कि आज करवा चौथ के अवसर पर मुझे मेरे पहले व्रत की याद आ रही है।
साधना सिंह ने बताया कि अक्सर देखा है कि पति देव राजनीतिक वयस्तता के बावजूद भी इस दिन मेरे लिए समय निकाल ही लेते हैं। वह कहीं भी हो फिर पूजा के वक्त साथ होते हैं। कईयों बार ऐसा हुआ कि हमारा करवा चौथ का व्रत अक्सर घर से बाहर ही मना है। सीएम की पत्नी ने करवा चौथ के अपने अनुभव दैनिक भास्कर के साथ शेयर किए हैं।
साधना सिंह ने बताया कि एक बार तो ट्रेन यात्रा के दौरान ये व्रत पड़ा था। उस समय हम घर से ही खाना बनाकर साथ ले गए थे। इस सफर में हमारे साथ पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा भी मैजूद थे। जब रात में चंद्रमा देवता दिखाई दिए तो ट्रेन से मोमबत्ती जलाकर उनकी आरती की। इसके बाद पतिदेव को मांग भरने वाली स्टिक से तिलक किया। यह सब देख पटवा सी मुस्कुराए और कहने लगे चलो सब इंतजाम हो गया। फिर हम दोनों ने उनके पैर छूकर आर्शीवाद लिया उन्होंने मुझे उस दौरान पैसे भी भेंट में दिए थे।
सीएम की पत्नी ने इस व्रत का महत्व भी बताया। यह व्रत देश में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष में चतुर्थी को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन हमारे यहां पर सूर्य देव, चंद्रमा, वायुदेव, जल, वनस्पति और अग्नि देव की पूजा की जाती है। इस व्रत की कथा करने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन करते ही पति देव के हाथों इस व्रत को पूरा किया जाता है।
बता दें कि इस बार भी सीएम की पत्नी साधना सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखा। जबकि मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश में होने वाले तीन विधानसभा चुनाव और एक लोकसभा चुनावों में रैलियां कर रहे हैं। पिछली रात सीएम खंडवा के बहादरपुर गांव में प्रचार के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक बैंड मास्टर तुकाराम के घर में खाना खाया और वहीं रात गुजारी। हलांकि वह करवा चौथ की पूजा से पहले भोपाल आ जाएंगे।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।