MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • 70 साल बाद हिंदुस्तान में चीता रिर्टन: PM मोदी के छोड़ते ही दहाड़ मारकर दौड़े, देखें ऐतिहासिक पल की फोटोज

70 साल बाद हिंदुस्तान में चीता रिर्टन: PM मोदी के छोड़ते ही दहाड़ मारकर दौड़े, देखें ऐतिहासिक पल की फोटोज

गुना (मध्य प्रदेश). भारत का 70 साल का इंतजार आज खत्म हुआ। नामीबिया से आए 8 चीतों में से तीन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉक्स खोलकर मध्य प्रदेश के कूनो-पालपुर अभयारण्य में छोड़ा। हालांकि अभी यह चीते बाड़े में बने क्वारंटाइन एरिया में रहेंगे। सबसे पहले इन चीतों को ग्वालियर एयरपोर्ट तक विशेष विमान से लाया गया था। यहां से उन्हें चिनूक हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क ले जाया गया।

3 Min read
Arvind Raghuwanshi
Published : Sep 17 2022, 12:49 PM IST| Updated : Sep 17 2022, 02:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111

दरअसल, भारत में सात दशक बाद चीतों को देश में फिर से देखा जाएगा। इन चीतों को नामीबिया से स्पेशल विमान के जरिए लाया गया है। इन आठ अफ्रीकी चीतों का नया घर अब कूनो पालपुर नेशनल पार्क हो गया है।

211

बता दें कि भारत सरकार के स्पेशल बोइंग विमान ने चीतों को सवार कर शुक्रवार रात को नामीबिया से उड़ान भरी थी। लगभग 10 घंटे की लगातार यात्रा के दौरान चीतों को लकड़ी के बने खास पिंजरों में रखा गया था। लकड़ी के बने इन पिंजरों में हवा के लिए कई गोलाकार छेद किए गए।
 

311

 24 लोगों की स्पेशल टीम के साथ चीते नामीबीया से सवार होकर सबसे पहले ग्वालियर एयरबेस पर उतरे। यहां उनका रुटीन चेकअप हुआ। चीतों के साथ नामीबिया के वेटरनरी डॉक्टर एना बस्टो भी आए हैं।

411

जैसे ही चीतों को कूनो नेशनल पार्क में छोड़ तो इस ऐतिहासिक क्षण को कैद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों के कुछ फोटो क्लिक किए।

511

बता दें कि जैसे ही नामीबिया से आए चीतों को लकड़ी से बने बॉक्स में छोड़ा गया तो वह चीते अनजान जंगल देखकर कुछ सहमे भी दिखे।

611

चीतों को बाड़े में छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोंदित किया। पीएम ने कहा- कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए चीतों को देखने के लिए देशवासियों को कुछ महीने का धैर्य दिखाना होगा, इंतजार करना होगा। आज ये चीते मेहमान बनकर आए हैं, इस क्षेत्र से अनजान हैं। ये चीते कूनो नेशनल पार्क को अपना घर बना पाएं, इसके लिए हमें इंतजार करना होगा।

711

बता दें कि सुबह 7.55 बजे स्पेशल चार्टर्ड कारगो फ्लाइट ग्वालियर में इंडियन एयरफोर्स के एयरबेस पर लैंड हुई। शहर के लोगों ने आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। चीतों को लेकर आ रही फ्लाइट सुबह 6 बजे ग्वालियर आना थी। लेकिन नामीबिया से फ्लाइट देरी से उड़ने के चलते यहां पहुंचने में देरी हुई।

811

चीतों भारत लाने की पहल आज से 50 साल पहले हो गई थी।  मप्र कैडर के 1961 बैच के आईएएस अफसर एमके रंजीत सिंह ने 1972 में ही चीतों को भारत में लाने का आइडिया सबसे पहले दिया और इस पर दिन रात काम किया। जिसकी बदौलत आज चीते यहां लाए गए हैं।

911

इतना ही नहीं चीतों के बाहर आते ही PM मोदी ने ताली बजाकर उन चीतों का स्वागत किया। मोदी ने कुछ फोटो भी अपने कैमरे से खींचे।

1011

पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में 500 मीटर चलकर मोदी मंच पर पहुंचे थे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  राज्यपाल मंगूभाई पटेल थे। उन्होने पहले चीतों के बाड़े का जायजा लिया इसके बाद चीतों को छोड़ा गया।
 

 

1111

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो जाने से पहले विशेष विमान से दिल्ली से ग्वालियर पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने उन्हें रिसीव किया।

About the Author

AR
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी। 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं, 13 साल का अनुभव। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। हाइपर लोकल या कह लें स्टेट टीम को ये लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। दैनिक भास्कर के डिजिटल विंग, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में भी ये काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved