- Home
- States
- Madhya Pradesh
- CM शिवराज धनतेरस पर पत्नी के साथ खरीददारी करने मार्केट पहुंचे, अपने लिए और वाइफ लिए खरीदी ये खास चीज
CM शिवराज धनतेरस पर पत्नी के साथ खरीददारी करने मार्केट पहुंचे, अपने लिए और वाइफ लिए खरीदी ये खास चीज
भोपाल, दीवाली से दो दिन पहले पढ़ने वाला धनतेरस का दिन खरीददारी के लिए बेहद शुभ माना जाता है। आदमी से लेकर नेता-अभिनेता तक इस दिन नया सामान लेने के लिए बाजार जाते हैं। उपचुनाव में बंपर जीत हासिल करने क बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार रात को धनतेरस पर्व पर खरीदारी करने पहुंचे। बता दें कि उनके साथ में पत्नी साधना सिंह भी थीं। यहां पर उन्होंने परंपरा अनुसार चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदे।

इतना ही नहीं खरीददारी करने के बाद सीएम ने न्यू मार्केट के मशहूर बनारसी पान भी खाया। इस दौरान उन्होंने व्यपारियों और बजार में मिलने वाले लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। फिर शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर पत्नी के साथ विधि विधान के साथ धनतेरस पर्व की पूजा-अर्चना की।
वहीं मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा-धनतेरस पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई। सबके जीवन में सुख-समृद्धि, ऋद्धि-सिद्धि आये, यही प्रार्थना है। धनतेरस पर कुछ खरीदने की परंपरा है। मैंने भी आज शगुन स्वरूप चांदी का सिक्का और बर्तन खरीदा है। हम सबको अपनी परंपरा का निर्वाह करना चाहिए। आप सभी को शुभकामनाएं!
सीएम ने जब धनतेरस पर भोपाल न्यू मार्केट में जिस दुकान पर पहुंचे, वहां उन्होंने एक बच्ची से बात की। साथ ही उसे दुलारते दिखे।
सीएम शिवारज सिंह चौहान रोशनपुरा चौराहे पर बर्तन की दुकान पर दुकानदार से बर्तन के बारे में बातचीत करते हुए।
बर्तन और सोने का सिक्का खरीदने के बाद सीएम ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा भी की।
सीएम ने अपने मुख्यमंत्री निवास पर धनतेरस की शाम को दीपक जलाते हुए।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।