- Home
- States
- Madhya Pradesh
- पत्नी ने करवा चौथ की रात पति को जिंदा जलाकर मार डाला, खुद बताया उसने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
पत्नी ने करवा चौथ की रात पति को जिंदा जलाकर मार डाला, खुद बताया उसने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
धार (मध्य प्रदेश). करवा चौथ पर पूरे दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद का दीदार करने के बाद पति के हाथ से पीनी पीकर उपवास खोलती हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के धार जिले से एक महिला का ऐसा खतरनाक क्रूर चेहरा सामने आया है। जिसको जानकर हर किसी के होश उड़ गए। जहां पत्नी ने पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

दरअसल, यह दिल दहला देने वाला मामला धार जिले के बोर डाबरा गांव का है। जहां करवा चौथ की रात एक बजे यानि बुधवार को हीरल नाम की महिला ने अपने पति तोप सिंह को जिंदा जला डाला। इस घटना के अगले दिन महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
महिला से पुलिस पूछताछ में सामने आया कि उसने शादी के 8 साल बाद भी बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि पति-पत्नी में रोज बच्चे को लेकर विवाद होता था। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयराज सोलंकी मौके पर पहुंचे। जहां गंभीर रूप से घायल तोपसिंह को जिला अस्पताल रैफर किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हालांकि, मृतक के तहसीलदार सुनील करवरे ने बयान ले लिये हैं।
थाना प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि जिस वक्त यह वारदात हुई उस दौरान मृतक की मां बाहर गई हुई थी और पिता खेत में पानी देने के लिए गए हुए थे। लेकिन तोप सिंह की छोटी बहन यानि आरोपी महिला की ननद घर पर मौजूद थी। जिसने पुलिस को सारा घटनाक्रम बताया।
आधी रात के बाद जब तोप सिंह बचाओ-बचाओ चीख रहा था तो उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग जागे और उसके घर पहुंचे। तो देखा कि तोप सिंह बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।