MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • इन तस्वीरें ने राहुल गांधी से लेकर मायावती और बॉलीवुड तक को हिलाकर रख दिया, जनता बोली-नहीं चाहिए ऐसी पुलिस

इन तस्वीरें ने राहुल गांधी से लेकर मायावती और बॉलीवुड तक को हिलाकर रख दिया, जनता बोली-नहीं चाहिए ऐसी पुलिस

गुना, मध्य प्रदेश. अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस और प्रशासन की क्रूरता ने सरकार को शर्मसार कर दिया। पुलिस ने अफसरों की मौजूदगी में एक गरीब किसान फैमिली पर जुल्म ढाए। महिला पुलिस ने तक लात-घूसों से गरीब परिवार की पिटाई की। बच्चे रोते-बिलखते रहे, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा। किसान दम्पती ने सबके सामने जहर पी लिया..तब भी प्रशासन खड़े-खड़े उन्हें ही कोसता रहा। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए सरकार ने गुना कलेक्टर-एसपी सहित कमिश्नर को हटा दिया। लेकिन लोगों ऐसे अफसरों को सजा देने की मांग रहे हैं। इस मामले को लेकर सिर्फ विपक्ष नहीं, बालीवुड से ही आवाजें उठीं हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा अभिनेता जीशान अय्यूब ने इसे शर्मनाक करार दिया है। इन तस्वीरों को देखकर राहुल गांधी से लेकर मायावती तक आक्रोशित हो उठे। जनता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसी पुलिस नहीं चाहिए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2.30 बजे गुना जिले के चगनपुर चक गांव में हुई थी। इस जमीन को साइंस कॉलेज के लिए आवंटित किया गया है। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते उस पर लंबे समय से गप्पू पारदी नामक शख्स ने कब्जा कर रखा है। इस शख्स ने यह जमीन अभी राजकुमार अहिरवार को बटिया पर जोतने दे रखी है। राजकुमार को इसकी भनक नहीं थी कि जमीन को लेकर विवाद है। उसे कर्ज लेकर इस पर फसल बो दी थी। अतिक्रमण हटाने पहुंचे अमले के सामने किसान दम्पती हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन प्रशासन फसल उजाड़ने पर उतारू था। आगे पढ़िए मामला...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jul 16 2020, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111


ये तस्वीरें मध्य प्रदेश पुलिस की बर्बरता को दिखाती हैं। सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने अमानवीयता की सारी हदें पार करके एक किसान परिवार को सार्वजनिक तौर पर इतना प्रताड़ित किया कि उसने सबके सामने जहर पी लिया। इसके बावजूद प्रशासनिक अमल दूर खड़े-खड़े मुस्कराता रहा। अफसर इसे नाटक बताते रहे। लेकिन जब मां-बाप को बेहोश देखकर मासूम बच्चे बिलखने लगे..तो अफसरों को होश आया और आनन-फानन दम्पती को अस्पताल पहुंचाया गया। इस मामले में प्रशासन की घोर लापरवाही सामने आई है। जिस जमीन से कब्जा हटाने प्रशासन पहुंचा था, वहां साइंस कॉलेज बनना है। इस पर किसी ने कब्जा कर रखा है। इस किसान दम्पती को यह जमीन उसने बटिया पर जोतने दे रखा है। किसान दम्पती को इसके बारे में नहीं पता था। उसने खेत में फसल उगा रखी थी। वो मोहलत चाहता था, लेकिन अफसरों ने उसकी एक न सुनी। जानिए पूरा मामला...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211

पुलिस ने जमीन से कब्जा हटाने राजकुमार और उसकी पत्नी सावित्री को डंडे और लातें मारीं। इससे दु:खी होकर दम्पती ने सबके सामने जहर पी लिया। यह देखकर भी प्रशासनिक अमला दूर खड़ा रहा। वे इसे नाटक बताते रहे।

311

हंगामे की जानकारी लगने पर राजकुमार का छोटा भाई वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे भी पीटा। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस सफाई देने लगी कि ये लोग सरकारी काम में रोड़ा बन रहे थे।
 

411

गांववालों का कहना है कि इस मामले में प्रशासनिक अमले ने घोर लापरवाही बरती। जब उसे मालूम होता है कि इन परिस्थितियों में हालात बिगड़ते हैं, तो उसने पहले घर की तलाशी लेकर कीटनाशक आदि अपने कब्जे में क्यों नहीं लिए।

511

तहसीलदार निर्मल राठौर ने तर्क दिया कि किसान परिवार पुलिस से झूमाझटकी कर रहा था, इसलिए सख्ती दिखानी पड़ी।

611

वहीं, कैंट टीआई योगेंद्र जादव ने मारपीट की घटना काे ही नकार दिया। लेकिन जब घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

711

बता दें यहां आदर्श महाविद्यालय बनना है। लेकिन यह प्रोजेक्ट 2 महीने से अटका है। अब इस मामले को लेकर कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने जांच के आदेश दिए गए हैं।
 

811

इस जमीन से 8 महीने पहले भी कब्जा हटाया गया था। लेकिन ठेकेदार ने तार फेंसिंग आदि का इंतजाम नहीं किया। न ही दुबारा जमीन को देखने की जरूरत समझी।
 

911

राजकुमार के परिजनों ने बताया कि उसने 2 लाख रुपए का कर्ज लेकर फसल बोई थी। वो कुछ दिनों की मोहलत चाहता था।

1011

जहर पीने के बाद बेसुध पड़ी मां से चिपटकर रोते मासूम।

1111

पुलिस ने इस तरह महिलाओं को भी पीटा। बच्चे बिलखते रहे।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
Rain Delay
INDIND
-
WIWI
-
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
SASA
Tue, 27 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP News: भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस का एक्सीडेंट, CM मोहन यादव ने जताया दुख
Recommended image2
MP Urban Conclave 2026: इंदौर में 28 अक्टूबर को होगा आयोजन, 2753 करोड़ की शहरी परियोजनाओं पर चर्चा
Recommended image3
किसानों की कमाई से युवाओं के रोजगार तक, सोया उद्योग पर CM मोहन यादव का बड़ा फोकस
Recommended image4
MP Industrial Corridor: जबलपुर-भोपाल-इंदौर के बीच बनेगा 600 KM कॉरिडोर, 1 लाख करोड़ निवेश और 3 लाख रोजगार का प्लान
Recommended image5
MP News: CM समाधान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव सख्त, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved