MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • DSP पत्नी को इंजीनियर पति ने पीटा: फोड़ दिया सिर, लेडी अफसर ने पुलिस को सुनाई हसबैंड के अत्याचार की कहानी

DSP पत्नी को इंजीनियर पति ने पीटा: फोड़ दिया सिर, लेडी अफसर ने पुलिस को सुनाई हसबैंड के अत्याचार की कहानी

भोपाल (मध्य प्रदेश). अब महिलाओं के साथ मारपीट और घरेलू हिंसा के मामले इस कदर बढ़ने लगे हैं कि इसकी रक्षा करने वाले लेडी पुलिस भी इसके शिकार होने लगे हैं। राजधानी भोपाल से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां  इंजीनियर पति ने अपनी डीएसपी पत्नी नेहा पच्चीसिया (dsp neha pachisia) के साथ पिटाई की है। इतना ही नहीं पत्नी को पहले धक्का दिया फिर सिर दीवार पर दे मारा, जिससे डीएसपी के सिर पर चोटें आई हैं। महिला अफसर ने पति के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कारया है। आइए जानते हैं आखिर क्यों डीएसपी पत्नी को पति ने मारा..क्या हो व वजह...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Mar 09 2022, 12:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

दरअसल, पति की मारपीट की शिकार होने वाली यह महिला अफसर  DSP नेहा पच्चीसिया हैं। जो कि इन दिनों भोपाल में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हैं।  वह अपने इंजीनियर पति से अलग बच्चों के साथ चार इमली इलाके में रह रही हैं। जबकि उनका पति कुणाल जोशी छोला इलाके में रहता है। महिला अफसर ने हबीबगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि  पति नशे का आदी है।

26

महिला अफसर नेहा ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार शाम पति कुणाल जोशी घर में आने के लिए जबरदस्ती कर रहे थे। जब मैंने उनको अंदर जान से रोका तो वह बदतमीजी पर उतर आए। ही से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान मारपीट करते हुए कुणाल ने नेहा का सिर दीवार पर दे मारा। इस मारपीट में नेहा घायल हो गईं, हालांकि उनको गंभीर चोटें नहीं आई हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान पति शराब के नशे में था। 

36

वहीं इस पूरे मामले पर पति ने अफसर के सारे आरोपों को नकारते हुए कहा उनकी पत्नी झूठ बोल रही है। मैं तो सिर्फ अपने बच्चों से मिलने के लिए आया था, जिनसे लग मिलने के लिए रोक रही थी। मैंने किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की है, मेरे साथ जबरन विवाद करते हुए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

46

बता दें कि डीएसपी नेहा वही पुलिस अफसर हैं जो फरवरी 2021 में अपने सीनियर अधिकारी से पंगा लेकर चर्चा में आई थीं। उस वक्त नेहा का का गुना से ट्रांसफर हो गया था।  इसके बाद उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें उन्होंने नौकरी छोड़नी की बात कही थी। इसके साथ ही लिखा था, 'IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।' यानी IG हमारे दोषी हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।
पोस्ट के सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। हालांकि बाद में नेहा ने कहा था कि यह पोस्ट किसी ने उनको बदनाम करने के लिए की है, इससे उनका कोई लेना देना नहीं है।

56

डीएसपी नेहा और उनके पति कुणाल जोशी की शादी वर्ष 2019 में हुई थी। दोनों के दो जुड़वा बच्चे भी हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है। फिलहाल उनका कोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है।

66

बता दें कि कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नेहा को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मानित कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भी कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य रखने के लिए SP ने नेहा को प्रशस्ति पत्र दिया था। इसके अलावा नेहा फैशन को लेकर अपडेट रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह लगातार वहां तस्वीर पोस्ट करती हैं।
 

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Tiger Death: मध्य प्रदेश में फिर बाघ की मौत, करंट लगाकर कुएं में फेंका-2026 में अब तक 25वीं घटना
Recommended image2
MP Tourism: GITB 2026 में मध्यप्रदेश को Leading Tourism Destination अवॉर्ड, बढ़ी वैश्विक पहचान
Recommended image3
इस दूल्हे की जिंदादिली को सलाम : जिसने लौटा दिया 50 लाख का दहेज, फिर जो कहा वो रूला गया
Recommended image4
51 डिग्री में भी AC नहीं चलाते ज्योतिरादित्य सिंधिया, मंत्री जी के पास है लू से बचने का अनोखा नुस्खा
Recommended image5
MP Kisan Kalyan Varsh: CM मोहन यादव के फैसलों से किसानों को बड़ा फायदा, MSP, बोनस और मुआवजा बढ़ा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved