- Home
- States
- Madhya Pradesh
- युवक के फेफड़ों में फंसा था 6 इंच का चाकू, डॉक्टर उसकी अजीबोगरीब लत जान हैरान..कुछ भी खा जाता है वो
युवक के फेफड़ों में फंसा था 6 इंच का चाकू, डॉक्टर उसकी अजीबोगरीब लत जान हैरान..कुछ भी खा जाता है वो
भोपाल (मध्य प्रदेश). कभी-कभी इंसान का आश्चर्यजनक चीजें मुंह में डालने का शौक बहुत भारी पड़ सकता है। इतना नहीं कई बार तो उसकी जान पर भी बन आती है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स से सामने आया है। जहां एक 32 साल के युवक की सर्जरी कर उसके फेफड़े में फंसे 14 सेंटीमीटर (करीब 6 इंच) लंबे चाकू को किसी तरह निकाला गया है। आश्चर्य की बात यह है कि युवक ने चाकू से पेन की रिफिल भी निगल ली थी।
| Published : Feb 03 2021, 05:01 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, चाकू निगलने वाला यह शख्स छतरपुर का रहने वाला है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक इससे पहले भी कई बार लोहे की वस्तुओं को निगल चुका है। दो साल पहले जिला अस्पताल में ऑपरेशन कर उसके पेट से कई अजीब चीजें निकाली जा चुकी हैं। (फोटो आजतक)
युवक के परिजनों ने बताया कि युवक को पिछले कुछ दिन से निगलने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा उसके गले में दर्द भी बना रहता था। जब उसकी ईएनटी विभाग के सर्जन डॉक्टरों ने उसकी गर्दन का एक्स-रे किया, तो वह यह देखकर हैरान रह गए। क्योंकि उसके फेंफड़ों में कुछ रॉड नुमा दिखाई दे रहा था। जब एंडोस्कोपी की गई तो पता चला कि चाकू फंसा हुआ है।
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की फौरन सर्जरी करने का फैसला किया। भोपाल एम्स के निदेशक डॉ रमन सिंह ने मीडिया को बताया कि यह ऑपरेशन बहुत कठिन था, इसमें युवक की जान भी जा सकती थी। क्योंकि चाकू की लंबाई 14 सेंटीमीटर थी। जिससे एलिमेंटरी कैनाल के अलावा, यह मस्तिष्क को रक्त पहुंचाने वाली नसों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
बता दें कि इस युवक को अपने मुंह में अजीबो गरीब चीजें निकलने का शौक है। वह पिछले दो सालों से अपना मानसिक इलाज भी करवा रहा है। इसके अलावा दस वर्षों से शराब और बीड़ी की भी लत लगी हुई है।
एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि चाकू ना अगला हिस्सा युवक के दिल की मुख्य धमनी तक पहुंच गया था। इसी बीच उसकी सर्जरी करना था। ऐसे में हमारी स्पेशल सर्जन टीम को इस ऑपरेशन करने में 4 से 5 घंटे का समय लगा। अब युवक पूर्ण रुप से ठीक है।