MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • CCTV में कैप्चर होने के बाद डरकर चोरी की नवजात बच्ची को थाना परिसर में छोड़ गई स्कूटरवाली फर्जी नर्स

CCTV में कैप्चर होने के बाद डरकर चोरी की नवजात बच्ची को थाना परिसर में छोड़ गई स्कूटरवाली फर्जी नर्स

इंदौर, मध्य प्रदेश. यहां के महाराजा यशवंत राव होलकर अस्पताल (MYH) से 15 नवंबर(रविवार) को चोरी हुई एक दिन की नवजात बच्ची 5 दिन बाद थाना परिसर में पड़ी मिली। पुलिस के दबाव में आरोपी महिला या उसका कोई साथी बच्ची को छोड़कर चला गया। हैरानी की बात यह है कि इसी थाने यानी संयोगितागंज में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार सुबह जब सफाई कर्मचारी थाना परिसर पहुंचे, तो बच्ची को देखा। पुलिस ने बच्ची को MYH पहुंचा दिया है। बच्ची स्वस्थ्य है। इसी बीच हॉस्पिटल में मां अपनी बच्ची को एकटक निहारती रही। उसकी आंखों से पानी बह रहा था। महिला ने बताया कि उसने कसम खाई थी कि जब तक उसकी बच्ची नहीं मिल जाती, वो दीपावली नहीं मनाएगी। इंदौर DIG हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि पुलिस ने सीसीटी फुटेज देखने के बाद सफेद रंग के 450 स्कूटर चिन्हित किए थे। माना जा रहा है कि जब इनके मालिकों को बुलाकर पूछताछ की गई, तो आरोपी डरकर बच्ची को छोड़ गया। आशंका है कि इन्हीं गाड़ियों के मालिकों में कोई एक आरोपी है। मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी सरकारी अस्पताल से बच्ची चोरी होने की इस घटना ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी थी। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। बच्ची की नानी राजूबाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी रानी को शनिवार रात करीब 2 बजे प्रसव पीड़ा होने पर दामाद लोकेश भियाने अस्पताल लाया था। प्रसूता को अस्पताल के वार्ड-3 के बेड नंबर-8 पर भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह करीब 5 बजे उसने बेटी को जन्म दिया। शाम को बच्ची चोरी हो गई। संयोगितागंज टीआई के अनुसार चोर महिला जिस मेस्ट्रो गाड़ी पर आई थी। उसकी दो सीरिज (एमपी-एमआई या एमएल व आखिरी नंबर 20) के आधार पर आरटीओ से सफेद मेस्ट्रो गाड़ी की डिटेल निकलवाई गई थी। आरोपी महिला की तलाश में सीएसपी संयोगितागंज, टीआई सहित 12 जवानों की टीम जुटी हुई है। एसपी विजय खत्री ने बताया कि इस मामले में किसी प्रोफेशनल बच्चा चोर गैंग या ह्यूमन ट्रैफिकिंग की भूमिका सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं यह महिला दिखे, तो थाने के नंबर (0731 2720300 और 7049108532) पर सूचना दे सकते हैं। आगे पढ़ें मामले की पूरी जानकारी...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 20 2020, 03:42 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

महिला को पकड़वाने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषण की गई है। महिला मास्क पहनकर आई थी। इसलिए टेक्निकल टीम सीसीटीवी फुटेज से मास्क इरेज करके चेहरा पहचानने की कोशिश कर रही है।  (अस्पताल में बच्ची को देखती उसकी मां)
 

29

पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला ढक्कन वाला कुआं पहुंची थी। यहां उसकी गाड़ी बंद हुई, तो उसने किसी से मदद ली थी। महिला ने उसे यह बच्चा अपनी भाभी का बताया था। महिला ने आगे जाकर गाड़ी का प्लग भी बदलवाया था, लेकिन गैराजवाले ने ध्यान नहीं दिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

39

बच्ची की नानी राजूबाई ने बताया कि रविवार शाम करीब 5 बजे वो बेटी और नवजात के साथ बैठी थीं, तभी एक महिला वहां पहुंची। वो नर्स के भेष में आई थी। उसने मास्क लगा रखा था। करीब 30 साल की महिला ने कहा कि बच्ची की धड़कन तेज चल रही है। उसे डॉक्टर को दिखाकर आना होगा। इसके बाद उसने बच्ची को अपनी गोद में लिया और राजूबाई को साथ में लेकर निकली। इसके बाद उसने राजूबाई को पर्ची बनवाने भेजा और फिर गायब हो गई। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
 

49

संयोगितागंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आरोपी तेजी से जाने के चक्कर में बच्ची सहित फिसलकर गिर पड़ी थी। हालांकि उसने तुरंत बच्ची को उठाया और अपनी गाड़ी पर बैठकर गायब हो गई। आगे पढ़ें-इसी घटना के बारे में...

59

आरोपी इतनी शातिर थी कि किसी को शक नही हो, इसलिए उसने बाकी नवजातों को भी एक-एक करके चेक किया। आरोपी बच्ची को कमर से दुपट्टे से बांधकर एक्टिव चलाकर ले गई। (बच्ची की मां रानी और पिता लोकेश) आगे पढ़ें ऐसी ही एक अन्य घटना...

69

इंदौर, मध्य प्रदेश. महिला थाना पुलिस ने सितंबर में नवजात बच्चों को गायब करके उन्हें बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। ईवा वेलफेयर सोसायटी के साथ संयुक्त कार्रवाई करके पुलिस ने 10 दिन की बच्ची को बेचने निकले एक कपल को पकड़ा था। ये बच्ची का सौदा 1.20 लाख रुपए में करना चाहते थे। दोनों आरोपी मेडिकल स्टाफ हैं। (पुलिसकर्मी स्वाती पाठक की गोद में बच्ची) आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

79

एनजीओ ईवा वेलफेयर सोसायटी ने महिला थाना पुलिस को शिकायत की थी कि एक कपल नवजात को बेचने घूम रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और खरीददार बनकर आरोपियों को दबोच लिया था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

89

यह है आरोपी बबूल उर्फ तेजकरण पुत्र हेमराज ठक्कर। ये नंदा नगर में रहता है। आरोपी पेश से मेडिकल स्टाफ है। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

99

यह है नंदा नगर की ही रहने वाली शिल्पा पत्नी मनीष तेलंग। यह भी मेडिकल स्टाफ से जुड़ी है।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
MP के सागर में भयानक हादसाः स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चाधर का मर्डर
Recommended image2
MP Krishak Kalyan Varsh: किसान कल्याण वर्ष के तहत गेहूं उपार्जन व भंडारण को नई मजबूती
Recommended image3
MP Wildlife News: कूनो नेशनल पार्क में वन्यजीव संरक्षण को नई गति, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते
Recommended image4
Anganwadi Cook Bee Attack: 20 बच्चों के लिए ढाल बनी आंगनवाड़ी कुक, खुद हो गई कुर्बान
Recommended image5
पत्नी का बेडरूम कांड हिडन कैमरे में कैद, बिस्तर पर चीखता रहा पति और उसने पार की हद
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved