- Home
- States
- Madhya Pradesh
- पति पत्नी एक साथ दुनिया से अलविदा, लंदन में साथ पढ़ाई के बाद की लव मैरिज, अर्थी उठी तो हर कोई रोया
पति पत्नी एक साथ दुनिया से अलविदा, लंदन में साथ पढ़ाई के बाद की लव मैरिज, अर्थी उठी तो हर कोई रोया
इंदौर. 31 दिसंबर यानी न्यू ईयर से एक दिन पहले मंगलवार की शाम पाथ इंडिया के डायरेक्टर पुनीत अग्रवाल समेत 6 लोगों की मौत से पूरे महूं में मातम पसरा हुआ है। वहीं इस हादसे में मारे गए अग्रवाल की बेटी पलक और दामाद पलकेश अग्रवाल की बुधवार के दिन शवयात्रा इंदौर में एक साथ निकली थी। पति पत्नी की अंतिम यात्री में हजारों लोग शामिल हुए, वहां मौजूद हर आंख में आंसू थे। जहां पहले पलकेश का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पत्नी पलक को अंतिम सस्कार किया गया। इस दौरान दोनों के परिजन देखकर बिलख-बिलखकर रो रहे थे। हर शख्स यही कह रहा था यह कैसा संयोग दोनों की एक साथ मौत हो गई।
19

29
बता दें कि पलकेश और पलक अपने पिता के पातालपानी स्थित निजी फार्म हाउस में न्यू ईयर सेलिब्रेशन करने के लिए गए थे।
39
पलकेश और पलक ने साथ कॉलेज की पढ़ाई थी। इसके बाद दोनों पढ़ने के लिए लंदन भी साथ चले गए थे।
49
पढ़ाई के दौरान दोनों में प्यार हो गया। दो साल पहले पलकेश और पलक ने अपने परिवार की सहमति से शादी की थी।
59
दोनों बहुत खुश थे, उनकी एक छोटी से बच्ची भी है। लेकिन महू में हुए हादसे ने उनके सारे सपने तोड़ दिए। दोनों एक साथ दुनिया से अलविदा हो गए।
69
अपने पिता मुकेश अग्रवाल और मां के साथ पलकेश वहीं साथ में पत्नी पलक अग्रवाल।
79
पुनीत अग्रवाल और पलक की मौत के बाद उनके दोस्तों ने फेसबुक पर उनकी फोटो को पोस्ट कर लिखा है- इस कपल को किसकी नजर लग गई।
89
जानाकारी के मुताबिक, पुनीत अग्रवाल के दामाद पलकेश का इंदौर में ट्रांसपोर्ट का कारोबार है।
99
जब दोनों के पार्थिव शरीर रखे गए तो पलकेश के पिता मुकेश अग्रवाल दहाड़ मारकर रोने लगे। रोते हुए वे बोले- बेटा तू अपने साथ मेरी जिंदगी भी ले गया। पलक और पलकेश अग्रवाल की अंतिम यात्रा उनके डीबी सिटी निपानिया स्थित बंगले से डीबी सिटी के गेट तक निकाली गई। इसके बाद दोनों को पलकेश के दोनों को भतीजे प्रियांश ने मुखाग्नि दी।
Latest Videos