MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • Mahakal Lok: 12 तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी ने किस तरह की महाकाल की पूजा और लिया आशीर्वाद

Mahakal Lok: 12 तस्वीरों में देखिए पीएम मोदी ने किस तरह की महाकाल की पूजा और लिया आशीर्वाद

Mahakal Lok: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 अक्टूबर को उज्जैन में महाकाल कॉरिडोर के पहले फेज का उद्घाटन किया। इससे पहले पीएम मोदी ने महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस खास अवसर पर महाकाल मंदिर और पूरे महाकाल लोक को फूलों से सजाया गया। बता दें कि महाकाल लोक में 108 विशाल स्तंभ बनाए गए हैं। इन पर महादेव, पार्वती समेत उनके पूरे परिवार के चित्र उकेरे गए हैं। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Oct 11 2022, 08:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112

'महाकाल लोक' का लोकार्पण करने पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले गर्भगृह में नंदी को प्रणाम कर महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने वहीं बैठकर रुद्राक्ष की माला से जप किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
212

महाकाल को चंदन, मोगरे और गुलाब की माला अर्पित कर जनेऊ चढ़ाया। ड्राइफ्रूट और फल का भोग लगाया। दक्षिणा अर्पित की। वे संध्या आरती में भी शामिल हुए।

312

पीएम मोदी ने गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद भगवान की आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने शिवजी का आशीर्वाद लिया। 

412

बता दें कि महाकाल लोक में हर एक प्रतिमा के सामने एक बारकोड लगाया है। इस बारकोड को स्कैन करते ही भगवान शिव की कहानी बता रही प्रतिमा की संपूर्ण जानकारी आपके मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगी। 

512

बता दें कि महाकाल लोक में भक्त 946 मीटर (करीब 1 किलोमीटर) लंबे गलियारे में चलते हुए महाकाल मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेंगे। महाकाल लोक कॉरिडोर के दोनों ओर भगवान शिव-पार्वती की महिमा के साथ ही मूर्तियों के रूप में उनकी कथाएं देखने को मिलेंगी।

612

महाकाल लोक में आने वाले भक्तों को नीलकंठ महादेव, सती के शव के साथ शिव, कैलाश पर शिव, यम संवार, गजासुर संहार, आदि योगी शिव, योगेश्वर अवतार, त्रिवेणी प्लाजा पर शिव, शक्ति और श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कैलाश पर रावण की प्रतिमाएं शिव की महिमा का गुणगान करती दिखेंगी। 

712

इसके अलावा महाकाल लोक में नटराज, गणेश, कार्तिकेय, दत्तात्रेय अवतार, पंचमुखी हनुमान, चंद्रशेखर महादेव की कहानी, शिव और सती, समुद्र मंथन का भी दृश्य देखने को मिलेगा। 

812

महाकाल लोक में 11 रुद्र अवतारों के साथ ही शिव परिवार, शिव बरात, मणिभद्र, गणेश व कार्तिकेय के साथ पार्वती, सूर्य, कपालमोचक शिव, महेश्वर अवतार, अघोर अवतार, काल भैरव, शरभ अवतार, खंडोबा अवतार, अर्धनारीश्वर, अष्ट भैरव, ऋषि भारद्वाज, वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, कश्यप और जमदग्नि की प्रतिमाएं भी मिलेंगी।

912

महाकाल लोक में चार मुख्य द्वारा होंगे। इनके नाम पिनाकी, शंख, नंदी और नीलकंठ हैं। दूसरे फेज में दो मुख्य द्वार और बनाए जाएंगे। पूरा बनने के बाद इन चारों गेट से श्रद्धालु महाकाल लोक कॉरिडोर में प्रवेश कर सकेंगे। 

1012

महाकाल लोक का मुख्य द्वार नंदी है। नंदी द्वार में प्रवेश करते ही ठीक सामने 108 स्तंभ हैं। इन स्तंभों पर भगवान शिव के नटराज स्वरूप की अलग-अलग मुद्राओं को उकेरा गया है। सीधे हाथ पर 25 फीट ऊंची दीवार पर शिव गाथा उकेरी गई है। उल्टे हाथ पर कमल सरोवर है।

1112

महाकाल लोक के बनाते समय पर्यावरण का खास ध्यान रखा गया है। यहां हैदराबाद से लाए हुए औषधीय पौधे लगाए गए हैं। यहां भगवान शिव को प्रिय शमी और बेलपत्र के अलावा नीम, पीपल, रुद्राक्ष, बकुल, कदम, सप्तपर्णी और वटवृक्ष भी लगाए गए हैं।

1212

12 अक्टूबर से महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था में देश का सबसे सुव्यवस्थित मंदिर हो जाएगा। यहां दर्शन व्यवस्था अगले 50 साल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उद्घाटन के बाद श्रद्धालुओं को सबसे बड़ी सुविधा बिना भीड़ के सुविधाजनक और कम समय में दर्शन की मिलेगी।

ये भी देखें : 

Mahakal Lok: काशी कॉरिडोर से 9 गुना बड़ा है महाकाल लोक, अंधेरा होते ही सोने की तरह दमकेगा 900 M लंबा गलियारा

10 PHOTOS: दिन के उजाले में देखिए 'महाकाल लोक' की भव्यता, कुछ घंटों बाद 40 देशों की जनता देखेगी LIVE

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
मध्यप्रदेश में निवेश की बड़ी छलांग! मोहन यादव ने बताया कितने लाख करोड़ रुपये जमीन पर उतरे
Recommended image2
बालाघाट के किसानों की बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव ने बताया कमाई बढ़ाने का नया प्लान
Recommended image3
MP में मकान-प्लॉट की रजिस्ट्री का पैसा देगी सरकार! मोहन यादव ने लाखों लोगों को दी बड़ी राहत
Recommended image4
मध्यप्रदेश में बनेगी नई MSME कंपनी, 2 महीने में हर जिले में मिलेगी उद्योगों के लिए जमीन
Recommended image5
MP स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM मोहन यादव को पत्र, विकास कार्यों की तारीफ
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved