MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • शाम 6-11 बजे तक गुप्त कमरे में डर्टी पिक्चर बनाता था ढोंगी बाबा, महिलाएं फंसाने जॉब पर रखे थे खास चेले

शाम 6-11 बजे तक गुप्त कमरे में डर्टी पिक्चर बनाता था ढोंगी बाबा, महिलाएं फंसाने जॉब पर रखे थे खास चेले

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश. जिले के नादियां बिलहरा में 'साकेत धाम' आश्रम बनाकर अपने गंदे कामों को अंजाम दे रहे स्वयंभू बाबा धर्मेंद्र दास दुबे की पिछले दिनों हुई गिरफ्तारी के बाद लगातार नये रहस्य सामने आ रहे हैं। बता दें कि इस ढोंगी बाबा को आश्रम में रहने वालीं तीन महिलाओं के साथ रेप के इल्जाम में पकड़ा गया है। पुलिस को आश्रम से ड्रग्स के अलावा कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। बाबा न्यायिक हिरासत में है। उसके खिलाफ नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने भी केस दर्ज किया है। अशंका है कि बाबा ने 50 से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। बाबा पर एक नाबालिग ने भी रेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने 4 अगस्त को ढोंगी बाबा के आश्रम में छापा मारा था। इस दौरान आश्रम से कई अश्लील वीडियो की सीडी और पेन ड्राइव मिली थीं। गांववाले पहले से ही बाबा को पसंद नहीं करते थे। उन्हें बाबा की हरकतें ठीक नहीं लगती थीं। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पाखंडी ने अपने आश्रम में एक गुप्त कमरा बना रखा था। इसमें शाम 6 से रात 11 बजे के बीच वो अश्लील वीडियो बनाता था। चूंकि इस दौरान बाहर बड़ी संख्या में लोग भजन-कीर्तन करते थे, इसलिए किसी को अंदर क्या चल रहा, इसका पता नहीं चल पाता था। महिलाओं को फंसाने जॉब पर रखे थे चेले...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 14 2020, 05:14 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

ढोंगी बाबा का आश्रम नरसिंहपुर जिले से करीब 35 किमी दूर है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभी चार महिलाओं ने सटाला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इनमें एक पीड़िता नाबालिग है। आशंका है कि उसने कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया।

29

पाखंडी एक की गांव की तीन महिलाओं को अश्लील वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर रहा था। इससे पहले भी गांववालों ने कई महिलाओं के शोषण की आशंका जताते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

39

पुलिस को आश्रम से 2 किलो गांजा भी मिला। आशंका है कि आरोपी ड्रग्स का सप्लायर भी है। पुलिस ने आश्रम से 26 एमबी का डेटा जब्त किया है। इसमें अश्लील वीडियो भरे पड़े हैं। हालांकि छापे की भनक लगने पर आरोपी ने अपने मोबाइल से 10जीबी डेटा पहले ही डिलीट कर दिया। पुलिस उसे रिकवर करा रही है।

49

आरोपी ने कई राज्यों में अपना साम्राज्य फैला रखा था। इसके लिए उसने सेवादारों और चेलों को जॉब पर रखा हुआ था। ये लोग महिलाओं को ढूंढते थे। साथ ही पाखंडी बाबा को चमत्कारी बताकर प्रचार-प्रसार करते थे। करीब हफ्तेभर पहले ढोंगी बाबा अपने मोबाइल को डेटा किसी को दिखा रहा था, संभवत: तभी वो लीक हो गया।
 

59

ढोंगी बाबा ने प्रचार करा रखा था कि पांच मंगलवार-शनिवार को उसके दरबार में आने से गृहक्लेश दूर हो जाएगा। आरोप है कि ढोंगी के चेले लोगों को प्रसाद में नशा मिलाकर खिलाते थे। इससे वे मदहोश हो जाते थे।

69

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी धर्मेंद्र दास मूलत: बीतली गांव का रहने वाला है। वो बेहद झगड़ालू और गुंडा प्रवृत्ति का था। लिहाजा गांववालों ने उसके पूरे परिवार को खदेड़ दिया था। नांदिया के लोगों ने इन्हें शरण दी। तब आरोपी की उम्र 17-18 साल रही होगी।
 

79

बताते हैं कि यहां पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद धर्मेंद्र गायब हो गया। जब लौटा, तो गांव में हनुमानजी की मढ़िया के पास बैठकर पूजा-अर्चना करने लगा। आज इसी जगह पर उसका आश्रम है। इसके बाद गांववालों ने श्मशान भूमि का एक टुकड़ा इसके परिवार को रहने के लिए दे दिया। लेकिन यह सरकारी जमीनों पर कब्जा करने लगा। फिर 2010 में आश्रम की नींव रखी।
 

89

पिछले 10 सालों में आरोपी ने आश्रम को भव्य रूप दे दिया। वहीं, अपने कथित चेलों और सेवादारों के जरिये अपने पाखंड का बाजार खड़ा कर दिया।
 

99

फिलहाल, आरोपी के पिछले इतिहास को खंगाला जा रहा है। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved