MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • मुबंई हमले से जुड़ी ये 10 बातें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मुबंई हमले से जुड़ी ये 10 बातें जानकर आप हो जाएंगे हैरान

मुबंई: साल 2008 में 26 नबंवर को हुआ आतंकी हमला भारत के इतिहास में एक काला दिन था। लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन, ताज पैलेस होटल समेत कई जगहों पर सीरियल हमले किए थे। चार दिन तक मुंबई गोलीबारी और धमाकों से दहलती रही। हमले में करीब 166 लोगों की मौत हुई थी वहीं 300 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे। आतंकियों ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन, ताज पैलेस होटल, ओबेरॉय ट्रिडेंट होटल और नरीमन हाउस,  कामा एंड एलब्लेस अस्पताल, लियोपॉड कैफे, मेट्रो सिनेमा, टाइम्स ऑफ इंडिया की बिल्डिंग के आस-पास के इलाकों और सेंट जेवियर कॉलेज पर भी हमला किया था। हमले में विले पार्ले के पास एक टैक्सी को बम लगाकर उड़ा दिया गया था। हमले की 11वीं बरसी पर जानिए  मुंबई हमले से जुड़ी 10 अनसुनी बातें। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 23 2019, 03:55 PM IST| Updated : Nov 23 2019, 04:27 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110
- मुंबई हमले के लिए 24 मुख्य आतंकियों को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग में कमांडो ट्रेनिंग, खतरनाक युद्ध प्रशिक्षण शामिल थे। हमले के लिए 24 में से केवल 10 आतंकियों को चुना गया था।
210
- मुंबई पर हमले की योजना कई महीने पहले बनाई गई थी। हमलावरों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर कम से कम तीन सिम कार्ड खरीदे थे। ऐसी भी खबरें थीं कि अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी में भी एक सिम कार्ड खरीदा गया था।
310
- 10 आतंकियों ने कराची से समुद्र के रास्ते स्पीडबोट के जरिए मुंबई पहुंचे थे। स्थानीय मछुआरों द्वारा पहचान के बारे में पूछताछ पर छ्ह ने खुद को छात्र बताया। जबकि अन्य चार कफ परेड के बधवार पार्क में घुस चुके थे। जब उनसे उनकी पहचान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मछुआरों से कहा कि अपने काम से काम रखो। मछुआरों ने इस घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
410
-मुंबई में हमला करने से पहले आतंकियों ने खुद को एक्टिव रखने और नींद न आने के लिए एलएसजी, कोकीन और स्टेरॉयड का सेवन किया था।
510
- हमले में अजमल कसाब एकमात्र जिंदा पकड़ा जाने वाला आतंकी था। कसाब पर आर्म्स एक्ट, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, सीमा शुल्क अधिनियम, देश के खिलाफ युद्ध छेड़ने और रेलवे अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
610
- चार दिन तक चले हमले में नरीमन हाउस ऑपरेशन के दौरान, NSG कमांडो ने हेलीकॉप्टरों से छत पर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन नरीमन हाउस की छत पर उतरने से पहले चूक की वजह से कमांडो गलत बिल्डिंग पर पहुंच गए।
710
- मुंबई पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक और एक सेवानिवृत्त सेना के जवान तुकाराम ओम्बले ने आतंकी अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने की कसम खाई थी और इसके लिए अपनी पूरी जान लगा दी थी। ओम्बले को बहादुरी और वीरता के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था।
810
- जमात-उद-दवा के नेता हाफिज सईद को मुंबई हमले का सबसे बड़ा गुनहगार बताया जाता है। कहा जाता है कि सईद ने पाकिस्तान से पूरी योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। उसे जनवरी 2017 में पाकिस्तान में नजरबंद रखा गया था, लेकिन 23 नवंबर से उन्हें लाहौर कोर्ट से जमानत मिल गई थी।
910
- अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को आईएसआई के अधिकारियों ने सहायता प्रदान की थी।
1010
- लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली ने मुंबई की एक अदालत के सामने गवाही देते हुए खुलासा किया था कि नवंबर 2008 के हमलों से पहले इन्हीं आतंकियों ने सितंबर और अक्टूबर के महीने में मुंबई में हमले किए थे, मगर वह सक्सेसफुल नहीं हो पाए थे।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved