पैर छूने झुकी गर्भवती बेटी, पिता ने चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार
मुंबई के घाटकोपर इलाके में हुए 20 साल की गर्भवती महिला के मर्डर की गुत्थी सुलझ गई है। महिला का मर्डर उसके ही पिता ने किया था। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज था पिता। महिला का शव रविवार की सुबह फुटपाथ पर मिला था।
12

मुंबई. एक पिता अपनी बेटी की लवमैरिज से इतना आगबबूला था कि उसने बेरहमी से मर्डर कर दिया। कुछ दिन पहले घाटकोटपर इलाके में हुए 20 साल की गर्भवती महिला के सनसनीखेज मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला का शव रविवार की सुबह फुटपाथ पर मिला था। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीनाक्षी चौरसिया 4 महीने की गर्भवती थी। शनिवार को राजकुमार चौरसिया ने बेटी के चेहरे और सिर पर चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

22
पांव छूने झुकी थी बेटी डीसीपी जोन-7 अखिलेश सिंह के मुताबिक, मीनाक्षी फरवरी में मध्यप्रदेश के सतना गई थी। वहां मीनाक्षी ने बृजेश से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उधर, परिजनों ने मुंबई के विरार में मीनाक्षी की शादी तय कर दी थी। शादी की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन जब इसकी भनक लगी, तो पिता का खून खौल उठा। आरोपी पिता ने बताया कि वो बेटी की लवमैरिज से बेहद शर्मिंदा थे। हालांकि कहा जा रहा है कि परिजनों ने यह शादी मंजूर कर ली थी। लेकिन बेटी को हिदायत दी गई थी कि वो सतना में अपने गांव न जाए। मीनाक्षी ने यह बात नहीं मानी। वो एक शादी में शामिल होने गांव चली गई। इससे पिता नाराज हो उठा। उसने फोन पर ही मीनाक्षी को खरी-खरी सुना दीं। फिर मुंबई मिलने के लिए बुलाया। मीनाक्षी मुंबई पहुंची और जब वो पिता के पैर छूने झुकी, तो पिता ने चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos