- Home
- States
- Maharastra
- कोरोना हारेगा: यहां 2 हफ्ते में बनकर तैयार हुआ देश का पहला 100 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल
कोरोना हारेगा: यहां 2 हफ्ते में बनकर तैयार हुआ देश का पहला 100 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल
मुंबई. रिलायंस ने मुंबई में 2 हफ्ते में कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए 100 बेड का स्पेशल हॉस्पिटल तैयार किया है। यह देश का पहला हॉस्पिटल है। इसे COVID 19 नाम दिया गया है। यह हॉस्पिटल एचएन रिलायंस फाउंडेशन और बीएमसी के सहयोग से तैयार किया गया है। यह मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में तैयार किया गया है। अभी इसमें मुंबई के संक्रमित मरीजों का इलाज किया जाएगा।
19

इस हॉस्पिटल में एक निगेटिव प्रेशर रूम बनाया गया है। इसका काम संक्रमण को फैलने से रोकना है। हॉस्पिटल में वेंटिलेटर के अलावा पेसमेकर, डायलिसिस मशीन भी है। इसके अलावा रिलायंस ने लोधीवली में आइसोलेशन सेंटर भी बनाया है। इसे सरकार को सौंप दिया गया है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

29
उल्लेखनीय है अकेले महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 101 पहुंच गई है।
39
महाराष्ट्र में कोरोना से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि कई लोग तेजी से सुधार की ओर हैं।
49
कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती केरोना मरीजों में से 12 अब ठीक हो चुके हैं।
59
कोरोना संक्रमण को रोकने महाराष्ट्र में लॉक डाउन है।
69
मुंबई में कर्फ्यू लगाना पड़ा है, ताकि लोग बेवजह बाहर निकलने से बचें।
79
पूरे राज्य की सीमाएं सील कर दी गई हैं।
89
मनोरंजन के लिए दुनियाभर में ख्यात मुंबई में सारे मनोरंजन बंद हैं। ऐसा ही पूरा देश में भी है।
99
लॉक डाउन के बाद भी लोग घरों से बाहर निकल रहे थे, लिहाजा मुंबई में कर्फ्यू लगाना पड़ा है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos