यह करवाचौथ पर फोटोशूट नहीं, सड़क के गड्ढे दिखाकर 'व्यवस्था' की फजीहत की गई है
मुंबई. मुंबई की जानी-मानी आरजे मलिष्का अपने नए वीडियो और फोटोज से फिर विवादों में हैं। भारी बारिश के चलते मुंबई की ज्यादातर सड़कें खराब हो गई हैं। अभी तक पेंचवर्क नहीं हुआ है। इन सड़कों की हालत दिखाने मलिष्का ने गड्ढों के पास जाकर फोटो खिंचवाए और वीडियो बनाया। उन्होंने गड्ढों को दिखाते हुए 'देखो चांद आया' गाना भी गुनगुनाया। इस अनूठे प्रदर्शन ने मुंबई महानगरपालिका(BMC) की जबर्दस्त फजीहत करा दी है। यह और बात है कि कुछ राजनीतिक दल मलिष्का के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। लिहाजा उनके घर पर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है।
16

मलिष्का ने पिछले दिनों यह वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसमें मलिष्का एक दुल्हन की तरह लाल साड़ी में सड़क पर नजर आ रही हैं। वे गढ्ढों की ठीक वैसे पूजा करती दिखीं, जैसे करवाचौथ पर चांद की होती है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
मलिष्का ने गड्ढों से भरी सड़क की तुलना चांद से करते हुए 'देखो चांद आया' गीत पर एक्टिंग भी की। उन्होंने यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। इसमें मलिष्का अलग-अलग लोकेशन पर नजर आ रही हैं।
36
मलिष्का ने यह फोटो अपने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किए हैं। उनके इन फोटोज को जबर्दस्त लाइक मिल रहे हैं। लोगों ने प्रतिक्रिया दी कि मलिष्का हमेशा कुछ नया लेकर आती हैं।
46
मलिष्का के इन फोटोज ने BMC को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है। लोगों का कहना है कि मलिष्का ने एक गंभीर मुद्दे को बेहद रोचक ढंग से उठाया। BMC को अपनी कार्यशैली बदलनी होगी। हर बारिश में मुंबई की सड़कें खराब हो जाती हैं।
56
उल्लेखनीय है कि इस बारिश में मुंबई की सड़कें मानों गायब-सी हो गई हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। मलिष्का ने यही मुद्दा उठाया है।
66
सड़कों के गड्ढों को दिखाकर BMC की मुस्तैदी की पोल खोलने वाली मलिष्का अब कुछ राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई हैं। मलिष्का के खिलाफ प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए उनके घर पर कुछ पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos