महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार, रेस्क्यू के दौरान नाव पलटने से 12 की मौत
महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। यह हादसा गुरुवार को सांगली जिले में एक गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि मोटरबोट पर 32 लोग बैठे हुए थे।
15

मुंबई: सांगली जिले के ब्रह्मनाल इलाके में लगातार बारिश के चलते कृष्णा नदी उफान पर आ गई है। इससे बाढ़ का पानी पलुस तहसील के गांव ब्रह्मनाल गांव में घुस गया। राष्ट्रीय आपदा राहत टीम(NDRF)यहां रेस्क्यू करने गई थी। गुरुवार दोपहर जब एक निजी मोटरबोट से 32 लोगों को सुरक्षित जगह पर लाया जा रहा था, तभी मोटरबोट पलट गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पुणे के संभागीय आयुक्त दीपक मैस्कर ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 16 लोगों को बचा लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है। गांव के लोग एक स्कूल में फंसे हुए थे। उन्हें बचाने रेस्क्यू चलाया जा रहा था। अंदेश है कि मोटरबोट में क्षमता से ज्यादा लोग बैठे हुए थे।
35
जानकारी मुताबिक हादसा मोटरबोट के पंखे में रस्सी फंस जाने से हुआ। मोटरबोट की रफ्तार तेज थी, अचानक रस्सी फंसने से उसके पंखे जाम हो गए और मोटरबोट पलट गई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।
45
गुरुवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोल्हापुर, सातारा, सांगली के बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा किया। उल्लेखनीय है कि सांगली में पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यहां NDRFऔर सेना के जवान 50 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर चुके हैं।
55
पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिले, कोल्हापुर, सांगली, सोलापुर, पुणे और सतारा में बाढ़ का विकराल रूप दिखाई दे रहा है। यहां रेस्क्यू के लिए NDRFकी 22 टीमों समेत भारतीय वायुसेना और नेवी के जवान जी-जान से जुटे हुए हैं।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos