पुलिस मुख्यालय की बिल्डिंग पर चढ़कर लड़की ने मचाई गदर
मामला महाराष्ट्र के ठाणे का है। घटना मंगलवार को सुबह करीब 8 बजे घटी। पुलिस के मुताबिक, लड़की मानसिक रूप से परेशान बताई जाती है। हालांकि उसे सकुशल उतार लिया गया।
12

मुंबई. ठाणे में एक 25 साल की लड़की ने पुलिस मुख्यालय में खूब गदर काटा। लड़की बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल की छत पर जाकर बैठ गई। जब पुलिसवालों की नजर उस पर पड़ी, तो अफरा-तफरी मच गई। यह हाईवोल्टेज ड्रामा मंगलवार सुबह 8 बजे हुआ।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

22
लड़की की जान बचाने आनन-फानन में जाल बुलवाया गया। लड़की बार-बार कूदने की धमकी दे रही थी। वहां एक पुलिस काउंसलर भी बुलाया गया। सब लोग लड़की को लगातार समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वो नहीं उतरी। तब फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को सूचित किया गया। जब लड़की को उतारने कर्मचारी ऊपर पहुंचे, तो उसने अपने हाथ की नस काट ली। बड़ी मुश्किल से लड़की को नीचे उतारा गया। बाद में लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। माना जा रहा है कि लड़की किसी बात को लेकर डिप्रेश थी। हालांकि पुलिस ने उसकी पहचान उजागर नहीं की है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos