- Home
- States
- Maharastra
- बॉयफ्रेंड ने अचानक रास्ते में रोकी बाइक और गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, वो 11 घंटे वहीं पड़ी रही
बॉयफ्रेंड ने अचानक रास्ते में रोकी बाइक और गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, वो 11 घंटे वहीं पड़ी रही
बीड, महाराष्ट्र. प्यार में अपराध की ये कहानियां चौंकाती हैं। जिन पर जी-जान से भरोसा किया, उन्होंने ही दर्दनाक मौत दी। ये कहानियां अलर्ट करती हैं। प्यार में जरा-सा भी शक पैदा हो, तो उसे दूर करने की कोशिश करें। पहला मामला महाराष्ट्र के बीड जिले से जुड़ा हुआ है। यहां एक प्रेमी ने सुनसान जगह पर अपनी प्रेमिका को पेट्रोल छिड़कर जला दिया। वो 50 प्रतिशत झुलस गई थी। युवती 11 घंटे रास्ते में मदद को तड़पती रही। लड़की आरोपी के साथ लिव इन में रह रही थी। नेंकुर पुलिस ने बताया कि सवित्रा अंकुलकर नादेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी। शुक्रवार को वह पुणे से प्रेमी अवनीश राजुरे के साथ बाइक से शेलगांव जाने के लिए निकली थी। रात करीब 2 बजे अवनीश ने येलंब घाट के पास बाइक रोकी। इससे पहले कि सवित्रा कुछ समझ पाती, अवनीश ने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद सवित्रा पर एसिड फेंक दिया। इससे भी उसके कलेजे को ठंडक नहीं पहुंची, तो उसने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल इतना सुनसान था कि अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी की नजर आग में झुलसी पड़ी लड़की पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। लड़की को तुरंत बीड के सिविल हास्पिटल में भर्ती कराया गया। हालांकि रविवार को उसने दम तोड़ दिया। प्रेमिका ने ऐसा क्यों किया, अभी इसकी खुलासा नहीं हो सका है। आगे पढ़ें ऐसी ही कुछ अन्य चौंकाने वाले अपराध...
औरंगाबाद, महाराष्ट्र. महज 17 महीने की शादी में ही दम्पती के बीच इतनी खटास आ जाएगी, किसी ने सोचा नहीं था। 29 अक्टूबर को अपनी पत्नी 21 वर्षीय सोनाली किरण साठे की हत्या ( murder of wife) करके गायब हुए पति किरण अशोक साठे की लाश भी एक तालाब से मिली। दम्पती दौलताबाद के मालीवाड़ा इलाके में रहता था। इनका एक मासूम बेटा किशु है। इस बीच पुलिस को किरण का एक ऑडियो क्लिप मिला है। इसमें वो हत्या की बात कबूल रहा है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि यह ऑडियो क्लिप उसी का है या नहीं। ऑडियो क्लिप में किरण कहते सुना जा रहा है कि उसने पुणे से अपने किसी दोस्त को बुलाया और सोनाली की हत्या कर दी। क्लिप में यह भी सुना गया कि उसे बहुत गुस्सा आ रहा था। वो यानी सोनाली बहुत बहस करती थी। हालांकि पुलिस इस ऑडियो क्लिप की सत्यता जांच रही है। आगे पढ़ें-एक्टिवा पर आगे पत्नी की लाश रखकर जब चौराहे से गुजरा युवक, जानिए फिर क्या हुआ
भावनगर, गुजरात. यह दृश्य किसी के भी रौंगटे खड़े कर सकता है। एक शख्स एक्टिवा के आगे अपनी पत्नी की लाश रखकर ले जा रहा था। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी, तो होश उड़ गए। उन्होंने युवक को रोका, तो उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। हालांकि लोगों ने पीछे करके उसे दबोच लिया। यह घटना भावनगर जिले के पालिताणा शहर में कुछ दिन पहले सामने आई। आरोपी सिंधी कैंप में रहने वाला अमित मथुरदास हेमनाणी है। मृतका का नाम नयनाबेन था। दम्पती के बीच अकसर झगड़ा होता रहता था। रविवार को विवाद होने पर अमित ने नयना का गला दबा दिया था। इसके बाद लाश को एक्टिवा पर आगे रखकर डैम में फेंकने निकला था। इसी बीच रोहीशाला गांव के पास चौराहे पर बैठे लोगों ने उसे देख लिया।
आगे पढ़ें-पति को खाये जा रहा था पत्नी का कोई राज़, कमर से चेहरे तक चाकू से किए 10 से ज्यादा वार
करनाल, हरियाणा. दिल दहलाने वाली यह घटना कट्टा बाग एरिया सूरजनगर में कुछ दिन पहले हुई। आरोपी 40 वर्षीय विक्रम मूलत: यूपी के शामली के पावती कला गांव का रहने वाला था। वो यहां 10 साल से पत्नी संगीता और बच्चों के साथ रहता था। हत्या के बाद विक्रम ने भी जहर खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी दम्पती के 14 साल के बेटे के जरिये पड़ोसियों ने पुलिस को दी। जब बेटा कमरे में पहुंचा, तो मां रक्तरंजित पड़ी थी। उसने बेटे से पीने को पानी मांगा। दम्पती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सेक्टर-32-33 थाने के इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोई ऐसे हमले तब करता है, जब वो किसी से नफरत करने लगे। आगे पढ़ें-दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री: 18 महीने से घर में ही गाड़ रखी थी पति की लाश, अचानक दिखी खोपड़ी
पानीपत, हरियाणा. पिछले दिनों यहां के विकास नगर से 18 महीने पहले गायब हुए 31 वर्षीय टेक्नीशियन की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। हरबीर सिंह का कंकाल (Skeleton) घर की मरम्मत के दौरान जमीन में दफन मिला। इस हत्याकांड को ठीक वैसे ही अंजाम दिया गया, जैसा अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम' (Drishyam) में दिखाई दिया था। बड़े भाई हरिओम ने आरोप लगाया कि यह हत्या हरबीर की पत्नी और अन्य ने की। इस घटना का किसी को पता नहीं चले, इसलिए लाश को घर में ही दफन कर दिया। हरिओम का बेटा आरोपी चाची के साथ घर की मरम्मत का काम करा रहा था, तभी कंकाल सामने आया। पूछने पर हरबीर की पत्नी ने कहा कि पति ने एक कुत्ता पाल रखा था। यह कंकाल उसी का होगा।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।