MONSOON: जीवन अस्त-व्यस्त, देश भर के कई हिस्सों में भारी बारिश
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश जारी। स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश। ट्रैन परिचालन बाधित।
14

मुंबई: महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बारिश ने बारिश ने कहर बरपाया, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। हालांकि, बिहार और असम के बाढ़ प्रभावित जिलों में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। पिछले दो दिनों से मुंबई में हो रही लगातार बारिश के कारण शहर में सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि गुजरात, बिहार और आंध्र प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी भारी बारिश हो रही है। कई जिलों में बचाव कार्यो के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। महाराष्ट्र के कई हिस्सों में, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत प्रदान करने के लिए कहा।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
गुरुवार को हो सकती है भारी बारिश: देशभर में गुरुवार को भारी बारिश का अनुमान है। इसे लेकर कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है। कर्नाटक में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर 8 और 9 अगस्त को कोडागु जिले में स्कूल और कॉलेज बंद रहने के आदेश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने की चेतावनी दी है।
34
पश्चिम बंगाल में ट्रेन रद्द : पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है। कई ट्रेनों के रूट भी डाईवर्ट किया गया है। इसके चलते हुबली रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों के लिए राज्य परिवहन निगम द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र में मिरज और कराड के बीच आज से 3 दिनों तक विशेष सेवा ट्रेन चलाई जाएगी। कराड, सांगली, मिरज, और पंढरपुर में भारी बारिश और जल भराव के कारण सड़क यातायात बाधित हो गया है।
44
कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पर हादसा: बारिश के कारण कर्नाटक के कोयंबटूर रेलवे स्टेशन पर रेलवे पार्सल सेवा की इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। 3 को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तड़के सुबह 4:00 बजे हुआ।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos