तूफान जहां से गुजरता है, तो देखिए क्या असर दिखाता है, मायानगरी का यह हुआ हाल
मुंबई. चक्रवाती तूफान निसर्ग का खतरा भले ही टल गया हो, लेकिन उसका असर अभी भी देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के साथ ही मध्य प्रदेश तक बारिश हो रही है। तेज हवाएं चल रही हैं। हालांकि निसर्ग के कमजोर पड़ने से नुकसान नहीं हुआ, लेकिन उसके बाद हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया। मध्य प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलीं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले सप्ताह तक मध्य और दक्षिण भारत में मानसून प्रवेश कर सकता है। बता दें कि मानसून ने एक जून को केरल में दस्तक दे दी थी। यह भी सही है कि निसर्ग ने मानसून को सही समय पर केरल में पहुंचाने में मदद की। आगे देखिए मुंबई की कुछ तस्वीरें..
17

यह तस्वीर अलीबाग है। तूफान के कारण बिजली खंभे और पेड़ मकानों पर गिरने के बाद की स्थिति।
27
मानसून के मद्देनजर मुंबई में नावों को रिपेयरिंग के लिए बाहर लाया गया।
37
मुंबई में भारी बारिश के चलते ऐसे घरों में रहने वालों को सतर्क रहने की जरूरत।
47
मुंबई में रह-रहकर बारिश हो रही है।
57
यह तस्वीर मुंबई की है। सड़क पर गड्ढे नहीं दिखने पर यूं फिसल गए गाड़ी सवार।
67
बारिश के चलते मुंबई में ऐसे जाम लगते रहते हैं।
77
बारिश के बावजूद बीच सड़क पर अपनी ड्यूटी करता बीएमसी का एक कर्मचारी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos