• राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में उठाइए शाही खाने का स्वाद, ट्रेन के पुराने डिब्बे को दिया ऐसा लुक कि रह जाएंगे हैरान

रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में उठाइए शाही खाने का स्वाद, ट्रेन के पुराने डिब्बे को दिया ऐसा लुक कि रह जाएंगे हैरान

Asianet News Hindi | Published : Feb 06 2022, 11:48 AM IST
रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स में उठाइए शाही खाने का स्वाद, ट्रेन के पुराने डिब्बे को दिया ऐसा लुक कि रह जाएंगे हैरान
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

Next in Queue

तस्वीरों में देखें कितना भयानक था पुणे हादसा: एक झटके में गिरा लोहे का पूरा स्लैब, यूं फंसे रहे मजदूरों के शव
कोरोना संकट के बीच Mumbai में खुले स्कूल, कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच पहुंचे स्टूडेंट्स..देखें Photos
16

हल्दीराम की तरफ से यह रेस्टोरेंट खोला गया है। रेस्टोरेंस के अंदर के लुक को काफी शानदार तरीके से तैयार किया गया है। अंदर एक डाइनिंग हॉल भी है। रेस्टोरेंट में आप नॉर्थ और साउथ इंडिया फूड का स्वाद ले सकते हैं। यहां हर तरह के खाने के आईटम्स मिल जाएंगे।

26

कोच के असली आकर्षण को बनाए रखने के लिए बाहर से इसके रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रेस्टोरेंट में बैठने पर फ्लावर डिजाइन, लैंप आपको गजब का लुक दिखाएंगी। नागपुर में यह इस तरह का पहला रेस्टोरेंट है।

36

रेलवे स्टेशन के वेस्ट साइड वाले गेट के पास बनाए गए इस कोच में एक साथ 40 लोग बैठ सकते हैं। इसमें वो सारी सुविधाएं मिल जाएंगी जो एक रेस्टोरेंट में होती हैं। यह रेस्टोरेंट 24 घंटे खुला रहता है।
 

46

रेस्टोरेंट में स्वीट कॉर्नर, सॉफ्टी कॉर्नर, पैक नमकीन की भी व्यवस्था है। रेस्टोरेंट में 52 कर्मचारी हैं, जो 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में काम करते हैं। यहां आइसक्रीम का भी आनंद उठा सकते हैं।इस रेस्टोरेंट में आने वालों की सुरक्षा की खास ख्याल रखा जा रहा है। यहां COVID-19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है। यह भारत में हल्दीराम के सबसे अनोखे आउटलेट्स में से एक है।

56

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर मुंबई के पहले रेस्तरां की सफलता ने भारतीय रेलवे को ऐसे और रेस्तरां शुरू करने के लिए बढ़ावा दिया था। रेलवे ने कुर्ला लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी ऐसा ही एक रेस्तरां शुरू करने की योजना बनाई है और इसका नाम बोगी वोगी रखा है। कल्याण स्टेशन, लोनावाला, नेरल, चिंचवड़, मिराज और इगतपुरी सहित अन्य स्थानों पर इस तरह के और रेस्टोरेंट बनाने की योजना है। 

66

रेलवे नागपुर मंडल की प्रबंधक ऋचा खरे कहती हैं कि मुझे उम्मीद है कि लोग इसे पसंद करेंगे। अगर यह लोगों को भाता है तो हम बाकी के जिलों में भी ऐसे ही रेस्तरां खोलेंगे। ताकि बड़ी संख्या में लोग इसका लुत्फ उठा सकें।
 

 
Recommended Stories