- Home
- States
- Maharastra
- सामने आई लालबाग के राजा की पहली झलक, स्पेस में चंद्रयान-2 की तरह घूमते दिखे बप्पा
सामने आई लालबाग के राजा की पहली झलक, स्पेस में चंद्रयान-2 की तरह घूमते दिखे बप्पा
मुंबई. पूरे देश में गणेश चतुर्थी के तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं मुंबई के लालबाग के राजा का गणेशोत्सव। यहां यह त्यौहार बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। शुक्रवार रात को मुंबई के लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है। इस बार बप्पा के साथ चंद्रयान-2 और अंतरिक्ष यात्री भी नजर आ रहे हैं।
13

लाल बाग के राजा भगवान गणेश के एक दर्शन की झलक पाने के लिए दूर-दूर से लोग मुंबई पहुंचते हैं। यहां बप्पा की मान्यता के पीछे भी एक बड़ी दिलचस्प कहानी है। लोगों का मानना है कि लालबाग के राजा के चरण का सिंदूर लगाने से हर मनोकामना पूरी होती है
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
इस बार 2 सितंबर यानी सोमवार को गणेशोत्सव है, कहीं यह त्यौहार 10 दिन तो कहीं 7 दिन यह उत्सर मनाया जाता है। बता दें कि लाल बाग के राजा की स्थापना 10 दिन तक की जाती है। वहीं 11वें दिन यानि अनंत चतुर्दशी को लालबागचा राजा का महाजुलूस निकलेगा और उन्हें मुंबई की गिरगांव चौपाटी पर विसर्जित किया जाएगा।
33
लालबागचा राजा की स्थापना साल 1934 में हुई थी। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित हैं। बताया जाता है कि मुंबई के लाल बाग के व्यापारियों ने अपने धंधे में घाटे से उबरने के लिए बप्पा की सबसे पहले स्थापना की थी। उसके बाद से व्यापारियों की हर मनोकामना पूरी होने लगी और उनका व्यपार अच्छे से चलने लगा। इसके बाद से यहां लाल बाग के राजा की स्थापना हर साल होने लगी
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos