MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • 53 महिलाओं से अफेयर और 4-4 से की शादी, खुद को आर्मी अफसर बताकर लड़कियों से करता था दोस्ती..

53 महिलाओं से अफेयर और 4-4 से की शादी, खुद को आर्मी अफसर बताकर लड़कियों से करता था दोस्ती..

मुंबई, सोशल मीडिया के जरिए आए दिन लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं। जहां लोग अनजानों पर यकीन कर उनके जाल में फंस जाते हैं। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसकी सच्चाई जान पुलिस भी शॉक्ड है। यहां एक  युवक खुद को फर्जी इंडियन आर्मी ऑफिसर बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। वह इतना शातिर था कि उसने 53 महिलाओं को झूंठे प्यार के जाल में फंसाया। जिसमें 5 महिलाआों से शादी भी कर ली। आइए जानते हैं इस शातिर बदमाश की पूरी क्राइम कुंडली...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jul 08 2021, 03:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

दरअसल, इस युवक को  बिबवेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम योगेश दत्‍तू गायकवाड़ है और वह 26 साल का है। योगेश मूल रूप से औरंगाबाद जिले के कन्नड़ तालुका का रहने वाला है। पुलिस ने साथ में उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया है, जो लोगों के सामने खुद को योगेश का बॉडीगार्ड बताता था। 

25

पुलसि ने योगेश के पास से करीब एक दर्जन से ज्यादा भारतीय सेना की नकली ड्रेस जब्त की हैं। इसके अलावा उसके पास से कई महिलाएं के साथ की फोटो और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इसके अलावा उसके पास से 26 नए जूते, दो मोटरसाइकिल, दो कार, एक ट्रंक, और कई सेल फोन बरामद किए हैं। बताया जाता है कि आरोपी निजी तौर पर किसी बार में बाउंसर का काम करता था।

35

आरोपी एक साथ 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ अफेयर चला रहा था। वह इन महिलाओं को सेना में नौकरी दिलाने का वादा करके उनसे दोस्ती  करता था। वह जब भी उऩसे मिलता तो हमेशा सेना की वर्दी में रहता था। ताकि महिलाओं उस पर यकीन कर सकें। इसके बाद उनके साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। इतना ही नहीं वह महिलाओं से दोस्ती कर उनके रिश्तेदारों तक अपनी जान-पहचान बढ़ाता था। जिसके बाद नौकरी के नाम पर पैसों की ठगी करने लगता।

45

मामले की जांच कर रहे सीनियर इंस्पेक्टर सुनील जावरे ने कहा योगेश ने अब तक चार शादियां की हैं। जिसकी दो पत्नियां पुणे शहर में रहती हैं तो वहीं एक अमरावती से और एक औरंगाबाद में रहती है। इन चारों में से दो शादियां आलंदी की धर्मशालाओं में और दो मंदिरों में की हैं। हैरानी की बात यह है कि यह चारों  को एक दूसरे के बारें कुछ नहीं पता है।
 

55


आरोपी इतना शातिर था कि उसने अलग अलग मेट्रोमोनियल साइट्स पर सेना के अधिकारी के रूप में अपनी फर्जी प्रोफाइल बना रखी थी। जिसके जरिए वह महिलाओं को अपना टारगेट बनाता था। नौकरी के नाम पर उनसे मिलता और फिर दोस्ती करने लगता। वहीं उसने 22 लोगों को 22 फर्जी ज्‍वाइनिंग लेटर भी दिए थे। जिनको वह महिलाओं को दिखाता था। (खबर पढ़ाने के लिए सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक हैं)

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved