MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने से परेशान पूरी फैमिली फांसी पर लटकी, सुसाइड नोट में लिखा-पुलिस परेशान न करे

लॉकडाउन में काम-धंधा बंद होने से परेशान पूरी फैमिली फांसी पर लटकी, सुसाइड नोट में लिखा-पुलिस परेशान न करे

पुणे, महाराष्ट्र.  पुणे में एक फैमिली के 4 सदस्यों द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का पता गुरुवार देर रात चला, जब पड़ोसियों को कुछ संदिग्ध लगा और पुलिस को सूचित किया। यह परिवार सुख सागर इलाके में रहता था। मरने वालों में 2 मासूम बच्चे भी हैं। आशंका है कि बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद कपल ने आत्महत्या की। शुरुआती जांच में इसे आर्थिक संकट माना जा रहा है। पुलिस को पेंसिल से दीवार पर लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा गया कि पुलिस किसी को परेशान न करे। वे अपनी मर्जी से और परिस्थिति से परेशान होकर जिंदगी खत्म कर रहे हैं। लॉकडाउन के कारण मृतक का काम-धंधा बंद पड़ा हुआ था। पढ़िए आगे इस खबर के बारे में...

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jun 19 2020, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान अतुल शिंदे(33), पत्नी जया शिंदे(32) और दो बच्चे ऋग्वेद(6) व अंतरा शिंदे(3) के रूप में हुई है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस गुरुवार देर रात मौके पर पहुंची थी। जब पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी, तो देखा कि चारों बेसुध थे। उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। काम-धंधा बंद होने से परेशान था परिवार..

25

अतुल और जया ने 7 साल पहले लवमैरिज की थी। उनका परिवार इस शादी से नाखुश था। इसलिए वे अलग रहते थे। अतुल स्कूल-कॉलेजों में आई कार्ड बनाने का काम करता था। लॉकडाउन में सबकुछ बंद होने से ये लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। आगे पढ़िए... बेटे को छोड़कर 8वीं मंजिल से कूद महिला
 

35

गुरुवार को पुणे में कालेवाड़ी स्थित एक बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर 31 साल की महिला ने सुसाइड कर ली। घटना के वक्त उसका 4 साल का बेटा फ्लैट में मौजूद था। कनिका शर्मा की मौत के पीछे घरेलू झगड़ा सामने आया है। आगे पढ़िए..ससुर ने बहू को मार डाला...

45

गुजरात के सूरत में पति से अलग होने के बाद अपने 5 साल के बच्चे को साथ ले जाने की जिद कर रही बहू की ससुर ने बेरहमी से हत्या कर दी। कपल की लवमैरिज हुई थी। शुरू में सब ठीक रहा, लेकिन बाद में शराब की लत ने पति को गुस्सैल बना दिया। अगर महिला उसे शराब पीने से रोकती, तो वो मारपीट करता था। इसी के चलते महिला 6 महीने पहले ससुराल छोड़कर चली गई थी। आरोपी ससुर भी शराबी है। उसने शराब पीने के बाद बहू का गला रेत दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फरवरी में लिया था तलाक..
नेहा ने उधना के भीमनगर में रहने वाले मयूर सुरेश मोरे से लवमैरिज की थी। मयूर ब्लड बैंक में नौकरी करता है। परिवार में उन दोनों के अलावा मां आशा और पिता मेहुल है। कपल का 5 साल का बेटा है। आये-दिन होने वाले झगड़े से परेशान होकर नेहा ने फरवरी में तलाक ले लिया था। हफ्तेभर पहले नेहा की सास पोते दक्ष को लेकर अपने मायके नवसारी चली गई। तीन दिन पहले नेहा ससुराल आई थी। वो दक्ष को ले जाना चाहती थी। गुरुवार को नेहा घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर से झगड़ हो गया। इस पर ससुर मेहुल ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद उसने एक रिश्तेदार को घटना की जानकारी दी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में..
 

55

हैरान करने वाली फैमिली..
नेहा ने 6 साल पहले लवमैरिज की थी। नेहा मूलत: कर्नाटक की थी। उसके मां-बाप का निधन हो चुका है। बताते हैं कि 2013 में नेहा की दोस्ती फेसबुक पर मयूर के छोटे भाई हरीश से हुई थी। लेकिन कुछ समय बाद हरीश ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद नेहा मयूर के संपर्क में आई। उसने मयूर से शादी कर ली। मेहुल मयूर का असली पिता नहीं है। मयूर के पिता की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। मेहुल ने मयूर की मौसी से कोर्ट मैरिज की थी। लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इसके बाद मेहुल मयूर की मां के साथ रहने लगा। मयूर उसे पिता मानने लगा था।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ajit Pawar Plane Crash: न फायर ब्रिगेड, न ATC और ना...अजित दादा जेट क्रैश में 9 खतरनाक गलतियां
Recommended image2
Pinky Mali Funeral: पिंकी का शव देखते ही फफक पड़े परिजन, पति ने दी चिता को मुखाग्नि
Recommended image3
Ajit Pawar: प्लेन क्रैश से अंतिम संस्कार तक, 10 फोटो में देखें अजीत पवार की अंतिम विदाई
Recommended image4
Ajit Pawar Funeral: पार्थ-जय ने नम आंखों से दी चिता को मुखाग्नि, 8 तस्वीरों में अजीत पवार का अंतिम संस्कार
Recommended image5
हर आंख गीली, हर चेहरा मातमी: अजीत पवार के अंतिम विदाई की 16 तस्वीरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved