MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • इंस्टाग्राम पर हुई फ्रेंडशिप का खूनी अंत, प्रेमिका के भाई और दादी की हत्या के बाद किया सुसाइड

इंस्टाग्राम पर हुई फ्रेंडशिप का खूनी अंत, प्रेमिका के भाई और दादी की हत्या के बाद किया सुसाइड

नागपुर, महाराष्ट्र. प्यार में नाकाम एक युवक ने गुस्से में आकर प्रेमिका के 10 साल के भाई यश और 70 वर्षीय दादी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद ट्रेन से कूदकर सुसाइड कर लिया। 22 वर्षीय आरोपी मोइन खान की लड़की से दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। प्रेमिका ने अपने घर पर प्रेमी को एक दोस्त के तौर पर मिलवाया था। लेकिन जब परिजनों को इनके प्रेम प्रसंग के बारे में  पता चला, तो दोनों को अलग कर दिया। परिजनों ने प्रेमिका का फोन छीनकर एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया था। इससे प्रेमी भड़का हुआ था। घटना गुरुवार दोपहर हजारीपहाड़ स्थित प्रेमिका के घर पर हुई। इस बारे में पुलिस ने शुक्रवार को विस्तृत जानकारी दी। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 12 2020, 10:50 AM IST| Updated : Dec 12 2020, 11:32 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस ने बताया कि मोइन मोमिनपुरा का रहने वाला था। उसका शव मानकपुर क्षेत्र में बाद में रात को रेल की पटरी पर मिला था। पुलिस मान रही है कि उसने चलती ट्रेन से कूदकर सुसाइड किया। मोइन और लड़की का परिचय पिछले साल नवंबर मे इंस्टाग्राम पर हुआ था। आगे पढ़ें-गर्लफ्रेंड के पापा ने कहा कि यह शादी नहीं हो सकती, यह सुनकर सनक उठा प्रेमी और फिर...

25

नई दिल्ली. यह मामला उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार में पिछले दिनों सामने आया था। 25 वर्षीय सूरज ने किचन के चाकू और प्रेशर कुकर से अपनी प्रेमिका के पिता की जान ले ली थी। 50 वर्षीय बिजेंदर सिंह की खून से लथपथ लाश उनके घर से मिली थी। मृतक ने मोरादाबाद के एक दम्पती से लड़की को गोद लिया था। 24 वर्षीय लड़की भी सूरज से प्यार करती है। लेकिन बिजेंदर सिंह को सूरज पसंद नहीं था। लड़की ने जब इसका विरोध किया, तो बिजेंदर सिंह बेटी को उसके असली माता-पिता के पास छोड़ आए थे। लड़के के माता-पिता ने मोरादाबाद जाकर लड़की के परिजनों को शादी का प्रपोजल दिया था। बिजेंदर सिंह ने इसका विरोध किया। यह बात सूरज को अच्छी नहीं लगी। वो सनक उठा। जब बिजेंदर अपने घर लौटे, तो सूरज उनका पीछा करते हुए आ गया। इसके बाद उनकी हत्या करके भाग निकला। आगे पढ़ें-ससुर-बहू और साजिश: ससुर ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को दी बहू की सुपारी..लेकिन खुद गंवानी पड़ी जान

35

पुणे, महाराष्ट्र. कुछ दिन पहले खेड़ तहसील के सिद्धगांव में एक बुजुर्ग विनायक पादंमन की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया था। विनायक के बेटे अजित ने पहली पत्नी के रहते हुए 2 साल पहले दूसरी शादी कर ली थी। इस बात से बाप-बेटे में तनाव हो गया था। बेटा अपनी दूसरी पत्नी के साथ गायब है। विनायक ने दूसरी बहू को रास्ते से हटाने आरोपियों को 1.34 लाख की सुपारी दी थी। किलर उन्हें खोज नहीं पा रहे थे। विनायक आरोपियों पर लगातार दबाव बना रहा था। वो उन्हें पैसा लौटाने के लिए धमकाने लगा। इसी डर से हत्यारों ने उसे ही रास्ते से हटा दिया। आगे पढ़ें-लेडी PSI ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, सुसाइट नोट में लिखा-जीना मुश्किल है

45

सूरत, गुजरात. यह मामला 5 दिसंबर को सामने आया था। पारिवारिक विवाद में महिला पीएसआई ने अपनी मैरिज एनिवर्सरी के दिन सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खत्म कर लिया था। अनिता जोशी सूरत के उघना पुलिस थाने में पदस्थ थीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइट नोट मिला। इसमें लिखा है कि 'जीना मुश्किल है, मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं!'  घटना के समय अनिता के पति काम के सिलसिले में बाहर थे। आगे पढ़ें-पति-पत्नी और वो: एक्टिवा से जैसे ही ड्यूटी के लिए निकली नर्स, कार से पीछा करने लगा पति

55

वडोदरा, गुजरात. यह मामला कुछ दिन पहले सामने आया था। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। पत्नी शहर के गोत्री हास्पिटल में नर्स थी। वो नाइट ड्यूटी करती थी। पति को यह रास नहीं आता था। पति के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फिल्मी स्टाइल में पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या कर दी। पत्नी अपने एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकली थी। पति कार से उसका पीछा करने लगा। रास्ते में उसने चलती कार से ही एक्टिवा चला रही पत्नी के सिर में लोहे की रॉड से घातक प्रहार किया। शिल्पाबेन नामक नर्स की लाश वीआईपी रोड पर पड़ी मिली थी। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved