MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • रेड लाइट एरिया में पड़ी जब RAID, तब सामने आया था सुनील शेट्टी का ये इमोशनल कनेक्शन

रेड लाइट एरिया में पड़ी जब RAID, तब सामने आया था सुनील शेट्टी का ये इमोशनल कनेक्शन

मुंबई.  सारी दुनिया में महामारी बनकर फैली एड्स की बीमारी पर बेशक अब काबू कर लिया गया हो, लेकिन जब इसने पैर पसारना शुरू किया था, लोगों की नींद उड़ाकर रख दी थी। सबसे ज्यादा परेशानी सेक्स वर्कर्स को हुई थी। सरकार ने दनादन छापामारी करके उनके काम को बंद करा दिया था। हालांकि समय के साथ सबसे ज्यादा सेक्स वर्कर्स इस महामारी को लेकर अलर्ट हैं। यह किस्सा एड्स की शुरुआती दौर से जुड़ा है। बात 5 फरवरी, 1996 की है। एड्स की महामारी को कंट्रोल करने पुलिस ने मुंबई के चर्चित रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा में रेड डाली थी। उस समय यहां से 456 सेक्स वर्कर्स को वहां से बाहर निकाला गया था। इनमें से 218 नेपाल की थीं। इनके लिए जिंदगी बेहद कठिन हो गई थी। न खाने को था न पहनने को। इतना पैसा भी नहीं था कि अपने घर नेपाल लौट सकें। यह बात फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी को पता चली, तो वे इमोशनल हो गए। उन्होंने इन सेक्स वर्कर्स को अपने खर्चे पर नेपाल भेजा। बता दें कि इस समय अकेले मुंबई में एक लाख से ज्यादा सेक्स वर्कर्स हैं। आगे पढ़ें एड्स और सेक्स वर्कर्स से जुड़ी कहानी...

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Dec 01 2020, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

मुंबई का कमाठीपुरा देश का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो यहां की 5 फीसदी सेक्स वर्कर्स एचआईवी पॉजिटिव हैं। सुनील शेट्टी की मदद से जब सेक्स वर्कर्स को अपने घर पहुंचने को मौका मिला, तो उन्होंने दुआएं दी थीं।

27

कमाठीपुरा में देश और पड़ोसी मुल्क नेपाल से महिलाओं को लाकर बेचा जाता है। हालांकि समय के साथ अब ये सेक्स वर्कर्स एड्स को लेकर सजग हैं, लेकिन डर फिर भी बना रहता है।
 

37

बिहार में कुछ साल पहले एक मामला सामने आया था। इसमें जब एक सेक्स वर्कर की एड्स से मौत हुई ,तब खुलासा हुआ था कि उससे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जा रही थी। इसके बाद प्रशासन और सामाजिक संस्थाएं अलर्ट हुईं और जागरुकता अभियान चलाया।

47

UNICEF की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में अब तक 37.9 मिलियन लोग HIV के शिकार हो चुके हैं। हर दिन 980 बच्चों एचआईवी संक्रमित होते हैं। इनमें 320 की मौत हो जाती है। 

57

अकेले भारत में एचआईवी (HIV) के रोगियों की संख्या करीब 2.1 मिलियन पहुंच गई है।

67

भारत में 1986 में एड्स का पहला मामला सामने आया था। चूंकि सबसे ज्यादा एड्स का खतरा असुरक्षित यौन संबंधों से भी होता है, इसलिए सेक्स वर्कर्स को जागरूक करने पर अधिक जोर दिया जाता है।

77

बता दें कि दक्षिण मुंबई में स्थित कमाठीपुरा में करीब 9000 सेक्स वर्कर्स रहती हैं। यहां एड्स आदि जागरुकता के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते रहते हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved