MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Sugar Price Hike
India 22 crew pirates
Rahul Gandhi Delhi pellet gun case
Rajasthan CJP volunteers attack
Mehul Choksi lawyer
Auraiya Double Murder Case
Batwara 1947 Box Office Collection
Imran Khan Hospital
US Iran sanctions
Awarapan 2 Box Office Collections
Mumbai Powai Assault Case
Hyderabad Aston Martin accident
News Pulse 10
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • 70 साल की दादी को 17 साल के पोते ने यूट्यूब पर दिखाए कुछ वीडियो, अब कमा रहीं हर महीने 2 लाख रुपए

70 साल की दादी को 17 साल के पोते ने यूट्यूब पर दिखाए कुछ वीडियो, अब कमा रहीं हर महीने 2 लाख रुपए

अहमदनगर, महाराष्ट्र. कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती! अब 70 साल की इन दादी अम्माजी यानी सुमन धामने से ही मिलिए। कुछ महीने पहले तक ये इंटरनेट का 'कखग' तक नहीं जानती थीं, लेकिन आज इंटरनेट सेंसेशन हैं।  ये 'आपली आजी' नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं। इसके 6.5 लाख सब्सक्राइबर हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अम्माजी कभी स्कूल नहीं गईं। वे हिंदी नहीं बोल पातीं। सिर्फ मराठी में बात करती हैं, लेकिन उनकी बनाई डिशेज बड़े-बड़े शेफ को पसंद आती हैं। सुमन धामने अहमदनगर से करीब 10 किमी दूर सरोला कसार गांव में रहती हैं। वे सिर्फ महाराष्ट्रीयन डिशेज बनाकर उसकी रेसिपी अपने चैनल पर पोस्ट करती हैं। वे 150 से ज्यादा रेसिपी के वीडियो शेयर कर चुकी हैं। वे हर महीने डेढ़ से 2 लाख रुपए कमा रही हैं। पढ़िए कैसे हुआ यह चमत्कार...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Dec 02 2020, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

अम्माजी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वे कभी ऐसा कुछ भी करेंगी। हुआ यूं कि 11वीं में पढ़ने वाले उनके 17 वर्षीय पोते यश ने जनवरी में दादी से पाव भाजी की डिमांड की। दादी को पाव भाजी बनाना नहीं आती थी। यश ने उन्हें यूट्यूब पर कुछ वीडियो दिखाए। इसके बाद दादी ने पाव पाजी बनाई। लेकिन उसमें मिर्च-मसाले अपने हिसाब से डाले। पाव भाजी इतनी मजेदार बनी कि यश के अलावा जिसने भी उसे खाया, वो उंगुली चाटते रह गया। इसके बाद यश के दिमाग में दादी का यूट्यूब चैनल शुरू कराने का आइडिया आया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

यश 8वीं क्लास से अपना एक यूट्यूब चैनल चलाते आ रहे हैं। उन्होंने दादी के चैनल के लिए प्लानिंग की। फिर नवम्बर 2019 में एक यूट्यूब चैनल बनाया। शुरुआत में कुछ वीडियो अपलोड किए। दिसम्बर 2019 में सबसे पहले ‘करेले की सब्जी’ का वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले। अब इस पर 6 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज हैं। इसके बाद मूंगफली की चटनी, महाराष्ट्रीयन मिठाइयां, बैंगन, हरी सब्जियां आदि की रेसिपी के वीडियो डाले।
 

35

अम्माजी बताती हैं कि कैमरा फेस करते समय उन्हें बड़ा संकोच होता था। असहज हो जाती थीं। कई बार क्या बोलना है...यह तक भूल जाती थीं। लेकिन अब सब बढ़िया से होने लगा है। हाल में अम्माजी को यूट्यूब क्रिएटर अवार्ड मिला है। अम्माजी को सॉस, बेकिंग पाउडर, कैचअप, मिक्सचर जैसे अंग्रेजी शब्द बोलने में दिक्कत होती थी। यश ने उन्हें इसकी ट्रेनिंग दी।

45

अम्माजी को अपने यूट्यूब चैनल से हर महीने डेढ़ से 2 लाख रुपए की कमाई हो रही है। 16 अक्टूबर को उनका चैनल हैक कर लिया गया था। हालांकि 21 अक्टूबर को उनका चैनल वापस मिल गया। इन कुछ दिनों तक दादी-पोता दोनों परेशान रहे।

55

सुमन का बेटा यानी यश के पिता डॉक्टर हैं। जबकि मां हाउसवाइफ। सुमन बताती हैं कि यश ने अब बढ़िया कैमरा खरीद लिया है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
रिफाइंड या सरसों तेल खरीदते समय MRP देख खुश न हों! पैकेट पर जरूर देखें ये 7 चीजें
Recommended image2
अब 10-20 रुपए का 'खुला तेल' नहीं मिलेगा! इस राज्य में बैन, नियम तोड़ा तो सीधे जेल
Recommended image3
मुंबई के युवाओं के लिए बड़ा मौका! BMC देगी ₹61,500 महीना, जानें Gen Z Fellowship 2026 की डिटेल
Recommended image4
मुंबई में ट्रांसजेंडर बनकर घर में घुसा शख्स, ‘बुरी नजर’ का बहाना, फिर महिला से रेप, CCTV से खुला राज
Recommended image5
Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved