MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • UPSC से भी कठिन एग्जाम पास कर चुकी है यह लेडी किसान, अपने अंदर भी जगाइए ऐसा जुनून

UPSC से भी कठिन एग्जाम पास कर चुकी है यह लेडी किसान, अपने अंदर भी जगाइए ऐसा जुनून

औरंगाबाद, महाराष्ट्र. कहते हैं कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जो लोग कुछ अलग करना चाहते हैं, वे कभी हार नहीं मानते। एक किसान परिवार (Farmer family) से ताल्लुक रखने वालीं सवित डकले इसी का उदाहरण हैं। वे हाल में 10वीं की परीक्षा देकर मीडिया की सुर्खियों में आई थीं। यह इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी से ट्यूशन ली, अंग्रेजी सीखी थी। सविता आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। वे अपने पति के साथ खेती-किसानी में भी बराबर का हाथ बंटाती हैं। लॉकडाउन में बहुत लोगों की हिम्मत जवाब दे गई। रोजगार छूटा और दूसरे अन्य काम भी। लेकिन इंसान की असली ताकत मुसीबत के समय ही सामने आती है। सविता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर की संतान सविता के पिता एक फैक्ट्री में मजदूर थे। मां सब्जी बेचती थीं। घर की हालत ऐसी नहीं थी कि वे अपने बच्चों को पढ़ा सकें। मजबूरी मे सविता को पढ़ाई छोड़नी पड़ी। वे 10वीं का एग्जाम नहीं दे सकीं। 17 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई। फिर बच्चे भी। लेकिन सविता ने फिर से हिम्मत जुटाई। खेती-किसानी में अपने पति का हाथ बंटाकर कमाई बढ़ाई। इसके बाद अपनी बेटी को अपना गुरु बनाकर पढ़ाई शुरू की। पिछली बार वे फेल हुईं। सविता ने बेटी से अंग्रेजी सीखी। इसके बाद दुबारा परीक्षा दी और पास हुईं। आगे पढ़िए सविता की कहानी...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 02 2020, 05:51 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

सविता के दो बच्चे हैं। 11 साल की बेटी कन्यश्री और 5 साल का आदित्य। कन्यश्री अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई कर रही है। सविता अपने पति सुनील के साथ खेतों में खूब मेहनत करती हैं, ताकि इतनी कमाई हो सके कि घर का खर्चा चल सके और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई बेहतर हो सके।

26

यह सविता का साहस है कि वे रात को समय निकालकर दूसरों के कपड़े भी सिलती हैं, ताकि थोड़ा पैसा और कमा सकें। सविता ने मीडिया को बताया था कि जब उन्होंने 10वीं का एग्जाम देने की सोची थी, तब लोगों ने हंसी उड़ाई थी। बड़ी बहन की शादी के चलते वे ठीक से पढ़ाई नहीं कर सकीं और फेल हो गईं।

36

सविता बताती हैं कि एग्जाम फीस 700 रुपए थी। यह रकम उनके लिए बड़ी है, लेकिन उन्होंने मेहनत करके पैसे जुटाए और पढ़ाई जारी रखी।

46

सविता बताती हैं कि वे फेसबुक पर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। अब डिस्क्रिप्शन अंग्रेजी में लिखती हैं। मूलत: मराठी भाषी सविता को इतनी अच्छी अंग्रेजी पढ़ते-बोलते देखकर लोग अब हैरान रह जाते हैं।

56

सविता नर्स  बनना चाहती थीं, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। वे कहती हैं कि जिंदगी में हार नहीं माननी चाहिए। उनकी सक्सेस स्टोरी दबेटरइंडिया की हिंदी साइट ने पब्लिश की थी।

66

सविता का जुनून और मेहनत देखकर उनके पति सुनील भी गौरवांवित महसूस करते हैं।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Recommended image2
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने
Recommended image3
Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Recommended image4
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें
Recommended image5
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved