MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • मुंबई का वो डॉन जिसने कभी नहीं उठाई बंदूक, हीरोइनों का रहा दीवाना, पढ़ें पूरी कहानी

मुंबई का वो डॉन जिसने कभी नहीं उठाई बंदूक, हीरोइनों का रहा दीवाना, पढ़ें पूरी कहानी

मुंबई.  हाल में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बरसों से ठंडी आग को हवा दे दी है। राउत ने खुलासा किया कि, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मुंबई डॉन से अच्छे रिश्ते हुआ करते थे। राउत ने दावा किया, इंदिरा गांधी मुंबई में पुराने डॉन करीम लाला से मिलने आती थीं। अब इस बीच मुंबई के डॉन लगातार सुर्खियों में है। करीम लाला जिस शख्स के अंडर काम करता था हम आज आपको उसकी कहानी सुनाने जा रहे हैं। कैसे एक मामूली साइकिल मरम्मत की दुकान चलाने वाला मस्तान एक दिन लंबी गाड़ियों से घूमेगा और पूरी मुंबई उसके इर्द गिर्द घूमेगी। उसपर फिल्में बनेंगी। इस डॉन के आगे न सिर्फ देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बल्कि पूरा बॉलीवुड संपर्क में रहता था। हाजी मस्तान की के डॉन से देवता बनने की ये कहानी काफ दिलचस्प है।

5 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 17 2020, 05:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
बात साल 1926 की है, हाजी मस्तान तमिलनाडु का रहने वाला था। जब वो आठ साल का था तभी मुंबई पहुंचा था और काम धंधा शुरू कर दिया। पहले साइकिल की दुकान खोली और फिर डॉक पर कुली बन गया। यहां उसकी दोस्ती एक अरब शेख ग़ालिब से हुई जो तस्कर था। इस अरब शेख ने मस्तान की किस्मत पलट दी।
212
दरअसल ग़ालिब जब तीन साल जेल की सज़ा काट कर वापस लौटा। उसके पास एक फूटी कौड़ी भी नहीं थी। मस्तान ग़ालिब को मदनपुरा की एक झोपड़ी में ले गए जहां उन्होंने उसे वो सोने के बिस्कुट से भरा लकड़ी का बक्सा दिखाया, जो अभी तक खोला तक नहीं गया था और उनके पास सुरक्षित था। ''ग़ालिब सोने के बिस्कुटों से भरा बक्सा देख कर अवाक रह गया। ग़ालिब ने पूछा, तुम चाहते तो इन बिस्कुटों को लेकर फ़रार हो सकते थे।
312
मस्तान ने जवाब दिया, मेरे पिता ने मुझे सिखाया था कि तुम हर एक से बच सकते हो, लेकिन ईश्वर से कभी नहीं।'' ये सुनते ही ग़ालिब की आखों में आंसू आ गए। उसने कहा कि मैं इस बक्से को तभी स्वीकार करूंगा, अगर तुम इसको बेच कर मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा मुझसे लोगे और इस पेशे में मेरे 'पार्टनर' बन जाओगे। मस्तान मान गए और इस बक्से ने हाजी मस्तान की ज़िंदगी बदल दी और वो रातों-रात लखपती बन गये। यही से मस्तान की तस्कर वाली जिंदगी शुरू हो गई।
412
मुंबई अंडरवर्ल्ड पर चर्चित किताब 'डोंगरी टू दुबई' के लेखक एस हुसैन ज़ैदी बताते हैं, मस्तान की इज़्ज़त में और इज़ाफ़ा तब हुआ जब उन्होंने 'मझगांव डॉक' पर कुलियों से हफ़्ता वसूल करने वाले स्थानीय गुंडे शेर ख़ां पठान की पिटाई करवा दी। बाद में अमिताभ बच्चन की मशहूर फ़िल्म 'दीवार' में इस दृश्य को फ़िल्माया गया था। हालांकि मस्तान ने कभी खुद कभी बंदूक या पिस्तौल नहीं चलाई थी। उसने कभी किसी की जान नहीं ली। वो इन कामों को वर्दराजन मुदालियार और करीम लाला जैसे 'गैंग्सटर' से करवाता था। (सुपरस्टार दिलीप कुमार के साथ मस्तान)
512
कुलियों के सपोर्ट से मस्तान काफी बड़ा डॉन बन चुका था। उसने पठानों और दाऊद इब्राहीम के गैंग के बीच सुलह करवाकर रूतबा बढ़ा लिया। मस्तान की रईसी और रौब को लेकर जनता में ढींगे हांकी जाती थीं। लोग कहते थे हाजी मस्तान एक ऐसे बंगले में रहता है जिसमें 365 दरवाज़े हैं। हर रोज़ वो एक नए दरवाज़े से बाहर निकलता है, जहां एक कार उसका इंतज़ार करती है. वो सिर्फ़ एक बार उस कार का इस्तेमाल करता है और उसे बेच कर मिलने वाले पैसों को ग़रीबों में बांट देता है।
612
मस्तान के पास 70 के दशक में भी मर्सडीज बेन्ज जैसी लग्जरी कारें मौजूद थीं। पर जब डॉनगिरी जाने लगी तो मस्तान उस समय 15 साल पुरानी फ़ियेट कार इस्तेमाल करने लगा। बंगला ज़रूर था लेकिन इतना बड़ा नहीं जिसमें 365 दरवाज़े हों। पर मस्तान को अपने बारे में ये अफवाहे अच्छी लगती थीं।
712
हाजी मस्तान का बॉलीवुड कनेक्शन भी काफी चर्चा में रहा। हालांकि सितारे कभी खुलकर उसके समर्थन में नहीं आए। मधुबाला के फैन मस्तान ने न सिर्फ कई फ़िल्में भी बनाई बल्कि एक 'स्ट्रगल' कर रही अभिनेत्री से शादी भी कर ली। (पत्नी सोना, आशा भोंसले और बप्पी लहरी के साथ हाजी मस्तान)
812
शादी करने की वजह थी कि वो हीरोइन मधुबाला जैसी दिखती थी। वीणा शर्मा उर्फ़ 'सोना' नाम की अभिनत्री को मस्तान ने शादी का पैग़ाम भिजवाया, जिसे उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया था।
912
फिल्मी दुनिया के कई लोग मस्तान के करीबी थे। राज कपूर, दिलीप कुमार और संजीव कुमार जैसे अभिनेता से मस्तान की गहरी दोस्ती और उठ-बैठ थी। 'दीवार' बनने के दिनों में उसके लेखक सलीम और अमिताभ बच्चन बाबा से अक्सर मिलने आया करते थे, ताकि वो उस किरदार की गहराई तक जा सके। अगर कोई डॉन मस्तान से अंग्रेज़ी में बात करता था तो वो उससे बार-बार 'या, या' कहा करते थे।'' (एक फिल्मी समारोह में दिलीप साहब के साथ मस्तान)
1012
हाजी मस्तान पूरी मुंबई पर राज करने लगा। तब 1974 में इंदिरा गांधी ने हाजी मस्तान को पहली बार 'मीसा' के अंतर्गत गिरफ़्तार करवाया था। 1975 में आपातकाल के दौरान भी हाजी मस्तान को सलाखों के पीछे रखा गया। जेल से छूटने के बाद मस्तान ने जयप्रकाश नारायण से मुलाकात की और राजनीति में आ गए। उन्होंने 'दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ' नाम की एक पार्टी भी बनाई।
1112
वे अपनी साख को धोने में लग गए और डॉन से देवता बनने की हर कोशिश की। हज यात्रा करने के बाद अपने नाम के आगे हाजी लगा लिया। दलित-मुस्लिम एकता की बातें की। मस्तान ऑल इंडिया दलित मुस्लिम सुरक्षा महासंघ का अध्यक्ष बनाए गए थे। (राजनीति में उतरने के बाद जनता को संबोधित करते हुए डॉन मस्तान)
1212
9 मई, 1994 को 68 सा की उम्र में मुंबई के इस डॉन की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हालांकि फिल्मी हस्तियों में से कोई शोक समारोह में नहीं गया। एक बात और फिल्म वंस अपोन ए टाइम इन मुंबई में अजय देवगन ने हाजी मस्तान का किरदार निभाया है।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया
Recommended image2
Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Recommended image3
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने
Recommended image4
Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Recommended image5
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved