MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • चार राज्यों में जीत से गदगद हुए भाजपाई, महाराष्ट्र से झारखंड तक जश्न, किसी ने गुलाल उड़ाया, किसी ने किया डांस

चार राज्यों में जीत से गदगद हुए भाजपाई, महाराष्ट्र से झारखंड तक जश्न, किसी ने गुलाल उड़ाया, किसी ने किया डांस

मुंबई :  पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में चार में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। पार्टी की इस प्रचंड जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। महाराष्ट्र (Maharashtra) से लेकर झारखंड (Jharkhand) तक जश्न मनाया जा रहा है। शुक्रवार को जहां मुंबई (Mumbai) में गोवा के प्रभारी और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का जोरदार स्वागत हुआ तो वहीं झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा (BJP) के विधायक भगवा पहनकर सदन में पहुंचे। इस दौरान जीत का जश्न मनाया गया और जयश्री राम के नारे भी लगाए गए। तस्वीरों में देखें भाजपा नेताओं का जश्न...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 11 2022, 01:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

मुंबई में गोवा प्रभारी और पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का भाजपा नेताओं ने सम्मान किया। इस मौके पर हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर बधाईयां दीं। ढोल की थाप पर बीजेपी के दिग्गज नेता चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार, नितेश राणे और गोपीचंद पडलकर डांस करते हुए भी नजर आए।

28

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुंबई में कार्यालय में गुलाब के फूलों से फडणवीस का स्वागत किया। फडणवीस को इससे पहले बिहार की जिम्मेदारी दी गई थी, वहां मिली सफलता के बाद भी उनका भव्य सम्मान हुआ था। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी दिखाई दीं।

38

इस स्वागत से अभिभूत देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस जीत पर हमें घमंड नहीं करना है, बल्कि हमें और विनम्रता से लोगों के बीच जाना है। विजय का अर्थ है अधिक मेहनत करना। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई अब मुंबई में होगी। उन्होंने कहा, हमारे जो कार्यकर्ता यूपी गए थे, उनका भी अभिनंदन चाहता हूं। आपने यूपी में महाराष्ट्र की शान बढ़ाई है।

48

फडणवीस ने कहा कि आज इस जीत का जश्न मनाएं, कल से काम पर लग जाइए। मुंबई में प्रचंड जीत और बीजेपी को महाराष्ट्र में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। चार राज्यों में जनता ने जो बीजेपी और मोदी जी पर विश्वास जताया, इसके लिए हम मतदाताओं का आभार मानते हैं। खासकर महिलाओं ने अपना विश्वास मोदी जी पर कायम रखा है।
 

58

झारखंड में भी बीजेपी की जीत पर जश्न का रंग भगवामय हो गया। बीजेपी विधायक भगवा वस्त्र पहनकर विधानसभा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। बीजेपी के बिरंचि नारायण ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि ध्यक्ष जी आज हमलोग बहुत प्रसन्न हैं। आपको जय श्री राम करते हैं। हर-हर महादेव। 
 

68

चार राज्यों में जीत की खुशी बीजेपी विधायकों के चेहरे पर साफ-साफ दिखाई दे रही थी। विधानसभा परिसर में विधायकों ने जय श्री राम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायकों ने कहा कि देश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। अब झारखंड में बदलाव की बारी है। अगली बार यहां भी भगवा लहराएगा और कमल खिलेगा।
 

78

बिरंची नारायण ने कहा कि यूपी में बुलडोजर बाबा का बुलडोजर चल गया। परिवारवाद का सफाया हो गया। देश की सबसे बड़ी परिवारवाद वाली पार्टी कांग्रेस को जनता ने पूरे देश से चलता कर दिया है, सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को मात मिली।
 

88

विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि चार राज्यों का चुनाव परिणाम तो झांकी है असली नतीजे तो 2024 में आना है। उन्होनें कहा कि 2024 में पूरे देश मे फिर से भगवा लहराएगा और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से केंद्र में सरकार बनेगी। बीजेपी विधायकों ने कहा कि झारखंड की सरकार के लिए भी यह चुनाव परिणाम संदेश है कि तुष्टिकरण की राजनीति करने से बाज आ जाए नहीं तो उनका भी यहा हाल होगा।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved