- Home
- National News
- ये हैं शाहीन बाग की दबंग दादी, बिहार से दिल्ली पोती से मिलने आईं, अब बन गईं हैं विरोध प्रदर्शन का चेहरा
ये हैं शाहीन बाग की दबंग दादी, बिहार से दिल्ली पोती से मिलने आईं, अब बन गईं हैं विरोध प्रदर्शन का चेहरा
नई दिल्ली. शाहीन बाग में 15 दिसंबर से नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। इस बीच प्रदर्शनकारियों में सबसे उम्रदराज महिला असमा खातून की तस्वीर खूब वायरल हुई। असमा खातून को शाहीन बाग में दबंग दादी के नाम से जाना जाता है। यह बिहार की रहने वाली हैं। बता दें, शाहीन बाग में सीएए के विरोध में 67 दिन से प्रदर्शन हो रहा है। विरोध प्रदर्शन खत्म करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से वार्ताकारों का एक पैनल गठित किया गया है। इसमें वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े, वकील साधना रामचंद्रन और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त वजाहत हबीबुल्लाह हैं।
16

असमा खातून ने बताया, उनके 4 बेटे और 4 बेटियां हैं। दो बेटे दिल्ली में रहते हैं। जबकि दो बिहार में रहते हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
90 साल की हैं असमा खातून : असमा खातून 90 साल की हैं। यह बिहार के सीतामढ़ जिले के रायपुर की रहने वाली हैं। पति हाजी मौलाना अब्दुल हसन अब इस दुनिया में नहीं हैं। 7 साल पहले उनका इंतकाल हो गया।
36
पोती को देखने आई थीं, करने लगीं प्रदर्शन : जब जामिया में सीएए के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, उसी दौरान असमा खातून नई दिल्ली अपनी पोती से मिलने के लिए आई थीं। शुरू में उन्होंने कुछ देर के लिए विरोध प्रदर्शन में शामिल होना शुरू किया। लेकिन धीरे-धीरे शाहीन बाग के लोगों से मिलीं, फिर उनके साथ धरना प्रदर्शन में शामिल हो गईं।
46
धरना स्थल पर खाना पानी की व्यवस्था पर उन्होंने कहा, यहां पर खाने-पीने की पूरी व्यवस्था है। हमें यहां पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।
56
असमा खातून ने बताया, जब तक नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लिया जाता, तब तक वह प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगी।
66
असमा खातून ने कहा, मेरे ती उम्र गुजर गई। अपनी नई नस्लों को देश से संविधान के खिलाफ बने कानून के कठघरे में नहीं फंसने देना चाहिए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos