- Home
- National News
- कोरोना का नया पनाहगार बना स्पेन, 1 दिन में मौत के मामले में इटली को पीछे छोड़ा; US में सबसे ज्यादा केस
कोरोना का नया पनाहगार बना स्पेन, 1 दिन में मौत के मामले में इटली को पीछे छोड़ा; US में सबसे ज्यादा केस
मैड्रिड. दुनिया के 199 देश कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। चीन, इटली के बाद अब स्पेन इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्पेन ने एक दिन में मौत के मामले में दोनों देशों को पीछे छोड़ दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में 718 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इटली में इथने ही समय में 712 लोगों की मौत हुई है। अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुईं। यहां 21 मार्च को 793 लोगों ने दम तोड़ा था। कुल मौतों के मामले में इटली और स्पेन चीन से आगे निकल चुके हैं। इटली में अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
113

चीन के वुहान से ही कोरोना का पहला मामला सामने आया था। लेकिन यहां स्थिति अब कुछ हद तक काबू में है। चीन में पिछले 24 घंटे में सिर्फ 5 लोगों की मौत हुई, वहीं, कोरोना 55 नए केस सामने आए।
213
दुनियाभर की बात करें तो अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, 24 हजार लोगों को इस महामारी ने लील लिया है। सबसे ज्यादा केसों की बात करें तो अमेरिका ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं।
313
अमेरिका में संक्रमण के कुल केस 85 हजार तक पहुंच गए हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अब तक कुल 1295 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
413
चीन में संक्रमण के 81 हजार तो इटली में 80 हजार से ज्यादा केस हैं। स्पेन में ये आंकड़ा 50 हजार से ऊपर पहुंच गया है।
513
स्पेन में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। यहां 4365 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में मैड्रिड कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित है। यहां पूरे देश में 12 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
613
मैड्रिड में अस्पतालों में जगह नहीं है। इसलिए वृद्धों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। यहां करीब 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, स्पेन में अचानक से केसों में 18% की वृद्धि हुई है। संक्रमण केसों के मामले में स्पेन चौथे नंबर पर आ गया है।
713
स्पेन मेडिकल इक्विपमेंट्स की भी कमी से जूझ रहा है। ऐसे में स्पेन ने चीन से 467 मिलियन डॉलर में डील भी की है। इसके तहत स्पेन ने 550 मिलियन मास्क, रेपिड टेस्ट किड, रेस्पिरेटर और ग्लव्स खरीदे हैं।
813
स्पेन में करीब 4.7 करोड़ आबादी है। यहां 14 मार्च को लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। स्पेन में मेडिकल स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गया है। यहां 5400 कर्मी संक्रमित हो चुके हैं। जो कुल संख्या का 12% है।
913
उधर, इटली में भी स्थिति काबू होती नजर नहीं आ रही है। यहां अब तक 8 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 713 लोगों की जान जा चुकी है। मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
1013
इटली में लोम्बार्डी शहर बुरी तरह से प्रभावित है। यहां एक दिन में 2500 नए केस सामने आए हैं। इटली में अब तक 5000 से ज्यादा मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो चुका है। 50 अपनी जान गंवा चुके हैं।
1113
उधर, इटली के वैज्ञानिक ने दावा किया है कि उनके देश में एक मैच की वजह से कोरोना फैला है। वैज्ञानिक इम्यूनालजिस्ट फ्रांसिस्को ली फोके का कहना है कि महामारी के तेजी से फैलने का कारण चैंपियंस लीग का एक मैच है।
1213
19 फरवरी 2020 को इटली के मिलान में फुटबॉल का एक खेला गया था। इस मैच को देखने के लिए 44 हजार से ज्यादा लोग अन्य जगहों से मिलान पहुंचे थे। मैच के दो दिन बाद ही इटली में मौत की पहली खबर सामने आई थी।
1313
स्पेन के मैड्रिड में सेना के ग्राउंड को अस्थाई अस्पताल बनाया गया। स्पेन की राजधानी सबसे ज्यादा प्रभावित है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos