- Home
- National News
- अमर सिंह का निधन से पहले का आखिरी मैसेज, अब लोग उसे पढ़कर कह रहे हैं 2 घंटे पहले तो आप जिंदा थे
अमर सिंह का निधन से पहले का आखिरी मैसेज, अब लोग उसे पढ़कर कह रहे हैं 2 घंटे पहले तो आप जिंदा थे
नई दिल्ली. राज्य सभा सांसद अमर सिंह का सिंगापुर में निधन हो गया। निधन से कुछ देर पहले ही उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को श्रदांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने ईद की भी मुबारकबाद दी। निधन के करीब 2 घंटे पहले उन्होंने आखिरी मैसेज लिखा, महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद बिगड़ी थी तबीयत
पूर्व समाजवादी नेता और राज्य सभा सांसद अमर सिंह का 6 महीने की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमर सिंह डेढ़ महीने से आईसीयू में भर्ती थे। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी, जिसका इलाज चल रहा था। 27 जनवरी 1956 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में जन्मे अमर सिंह 64 साल के थे।
अमर सिंह का यह आखिरी ट्वीट है, जिसे उन्होंने निधन के करीब 2 घंटे पहले किया। अब इस ट्वीट के बाद जब लोगों ने अमर सिंह के निधन की खबर सुनी तो आश्चर्य जता रहे हैं।
अमर सिंह के आखिरी ट्वीट पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, सर दो घंटे पहले ही तो आपने ट्वीट किया। अब आप जिंदा नही हैं।
1996 में अमर सिंह की मुलायम सिंह यादव से हुई थी मुलाकातअमर सिंह की साल 1996 में एक फ्लाइट के दौरान तत्कालीन रक्षामंत्री मुलायम सिंह से मुलाकात हुई, जिसके बाद उन्होंने राजनीति में इंट्री ली। हालांकि, इससे पहले भी वह मुलायम सिंह से मिल चुके थे, लेकिन फ्लाइट में मुलाकात के बाद ही मुलायम सिंह ने अमर सिंह को पार्टी का महासचिव बनाने का फैसला किया था।
मुलायम सिंह यादव के थे दाहिने हाथकभी समाजवादी पार्टी के प्रमुख रहे मुलायम सिंह यादव के दाहिने हाथ माने जाने वाले अमर सिंह नवंबर 1996 में राज्यसभा के सदस्य मनोनीत किए गए।
2008 में मनमोहन सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने की बहस के दौरान भाजपा के तीन सांसदों ने संसद में एक करोड़ रुपए के नोटों की गड्डियां दिखाई थीं। सांसदों ने आरोप लगाया कि मनमोहन सरकार ने अमर सिंह के माध्यम से उनके वोट खरीदने की कोशिश की थी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.