MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Aja Ekadashi Vrat Katha
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Hanuman Ansh Box Office Collection
Bank Holidays
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
Delhi Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • National News
  • हिंदू दुल्हन के लिए ढाल बन खड़े हुए मुस्लिम पड़ोसी, हिंसा के बीच सुकून देने वाली है ये तस्वीर

हिंदू दुल्हन के लिए ढाल बन खड़े हुए मुस्लिम पड़ोसी, हिंसा के बीच सुकून देने वाली है ये तस्वीर

नई दिल्ली. दिल्ली ने एक हफ्ते में जो झेला, शायद उसका दर्द सालों तक ना भूला जा सके। हालांकि, हिंसा और नफरत के बीच कुछ ऐसी फोटो भी सामने आ रही हैं, जो हिंदू मुस्लिम एकता और मानवता की मिसाल पेश कर रहीं हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर पूर्वी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल इलाके में देखने को मिला। यहां दंगों के चलते हिंदू लड़की और उसके परिवार वालों को डर सता रहा था कि उसकी शादी कैंसिल हो जाएगी। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 28 2020, 11:11 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
हाथों में मेहंदी, लाल जोड़ा पहने 23 साल की सावित्री ने बताया कि वे घर पर रो रही थीं, हिंसा के चलते उनकी शादी कैंसिल हो जाएगी। उसी वक्त उनके पिता आए और उन्होंने उसे बताया कि शादी तय तारीख पर ही होगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उनका पड़ोसी मुस्लिम परिवार हर मदद के लिए तैयार है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सावित्री ने कहा, मेरे मुस्लिम भाईयों ने मुझे आज बचा लिया। चांदबाग में सावित्री के छोटे से घर में सभी रीति रिवाज के साथ शादी हुई। वहीं, इस इलाके की पूरी सड़कें किसी युद्ध क्षेत्र से कम नहीं लग रही थीं, हर तरफ पत्थर और टूटे और जले हुए घर, दुकानें और कारें नजर आ रही थीं।
37
उत्तर पूर्वी दिल्ली में इस हफ्ते की शुरुआत में हुई हिंसा में 38 लोग मारे जा चुके हैं। चांदबाग भी सबसे ज्यादा हिंसा प्रभावित इलाकों में से एक है। सावित्री के पिता ने बताया कि वे छत से देख रहे थे, हर तरफ सिर्फ धुंआ ही धुंआ था।
47
सोमवार को हर तरफ हिंसा और उपद्रव हो रहा था, इसी बीच सावित्री के हाथों में मेहंदी लगाई जा रही थी। यहां तक की खराब स्थिति को देखते हुए सावित्री के पिता ने दूल्हे के पिता को ये तक कह दिया था कि यहां आना खतरे से खाली नहीं है।
57
सावित्री की पड़ोसी समीना बेगम ने बताया, हमारे दिल में भी बच्ची के लिए दर्द था। कौन चाहता है कि खुशी के दिन उसकी बेटी घर पर रोते हुए बैठी रहे। बुधवार को हिंसा रुक गई थी, लेकिन बाजार बंद थे और लोग घरों में डर के मारे कैद थे।
67
बुधवार को हुई इस शादी में कई मुस्लिम पड़ोसी घर के बाहर सुरक्षा में खड़े रहे। दूल्हा, दुल्हन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की। इनमें से एक आमिर मलिक ने बताया कि हम सब हिंदू और मुस्लिम शांति और भाईचारे के साथ यहां रहते हैं।
77
हालांकि, इस शादी में सावित्री का कोई रिश्तेदार शामिल नहीं हो पाया। मुस्लिम पड़ोसियों ने सावित्री और उसके पति को ससुराल तक हिफाजत के साथ पहुंचाया।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Punjab News: जिस बेटे का अंतिम संस्कार किया, वो 15 दिन बाद जेल में जिंदा मिला, पूरा मामला चौंकाएगा
Recommended image2
कौन हैं डॉ. प्रकाश द्विवेदी? जिन्हें गोस्वामी तुलसीदास की सटीक कालगणना पर मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र
Recommended image3
Rahul Gandhi: ‘छात्रों के सपने वापस दे सकते हैं?’ राहुल गांधी के सवाल से Gen-Z की राजनीति में नया मोड़
Recommended image4
PM Modi: ‘मेट्रो के कुछ पल...’ PM मोदी ने शेयर कीं तस्वीरें, यात्रियों संग बातचीत बनी चर्चा का विषय
Recommended image5
UN World Map Resolution: नक्शा कोई भी हो, J&K-Ladakh पर नो कॉम्प्रोमाइज! भारत की चेतावनी से सब हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved