MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • The Kashmir Files के लिए चर्चाओं में बनी कश्मीर घाटी की रेत में मिला 9वीं सदी का ये दुर्लभ खजाना

The Kashmir Files के लिए चर्चाओं में बनी कश्मीर घाटी की रेत में मिला 9वीं सदी का ये दुर्लभ खजाना

श्रीनगर. भगवान विष्णु की यह दुर्लभ मूर्ति(Ancient sculpture of Lord Vishnu) चर्चा का विषय बनी हुई है। ये प्राचीन मूर्ति जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के काकापोरा इलाके में बहती झेलम नदी में मिली है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि लेल्हारा काकापोरा क्षेत्र के झेलम नदी में रेत निकालने के दौरान कुछ मजदूरों को नदी से एक प्राचीन मूर्ति मिली। यह मूर्ति बुधवार को मिली थी, जिसे जम्मू और कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय निदेशालय को सौंप दिया गया है। तीन सिर वाली यह मूर्ति 9वीं शताब्दी की मानी जा रही है। बताया जाता है कि झेलम नदी में कुछ मजदूर रेत निकालने का काम कर रहे थे, तभी उन्हें यह मूर्ति दिखाई दी। पढ़िए फिर आगे क्या हुआ...

2 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 01 2022, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

पुलिस को सूचना मिली थी कि काकापोरा के लेलहर गांव के कुछ मजदूरों को झेलम नदी से रेत की खुदाई के दौरान एक प्रतिमा मिली है। इस खबर के बाद काकापोरा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ ) की अगुवाई में एक टीम मौके पर पहुंची और मूर्ति अपने कब्जे में ले ली। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25

पुरातत्व से जुड़े मामलों की जानकार स्तंभकार मोनिदीपा बोस-डे के अलावा कइयों ने इस मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे वितस्ता (झेलम) नदी से रेत से निकाली गई चतुर्व्यूह विष्णु मूर्ति बताया गया है। धार्मिक ग्रंथों में लिखा है कि चतुर्व्यूह श्री विष्णु के अवतार नहीं हैं। विष्णु के जो चार मुख हैं, वे हैं वासुदेव, संकर्षण, प्रद्युम्न और अनिरुद्ध। मोनिदीपा ने लिखा कि विष्णुधर्मत्तोरा के मुताबिक, चारों मुख चार गुणों का प्रतिनिधित्व करते हैं: बाल, ज्ञान, ऐश्वर्य और शक्ति।

35

 जम्मू-कश्मीर के अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के उप निदेशक मुश्ताक अहमद के अनुसार, यह एक अनूठी मूर्ति है। यह हरे रंग के पत्थर को तराशकर बनाई है। हालांकि मूर्ति के कुछ हिस्से टूट-फूट गए हैं। यह भी पढ़ें-The Kashmir Files:आधी-अधूरी फिल्म देखकर भागीं राणा अयूब को विवेक अग्निहोत्री ने बताया शैतान से बड़ा झूठा

45

भगवान विष्‍णु की इस प्राचीन मूर्ति के एक हाथ में शंख और दूसरे हाथ पद्म दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सुंदर मुकुट, आभूषण और वस्‍त्र पहने हुए हैं। बता दें कि कश्मीर घाटी में पहले भी ऐसी दुर्लभ मूर्तियां मिलती रही हैं। महाराजा प्रताप सिंह ने 1904 में जम्मू-कश्मीर में पुरातत्‍व विभाग की स्‍थापना की थी। यह भी पढ़ें-The Kashmir Files:आधी-अधूरी फिल्म देखकर भागीं राणा अयूब को विवेक अग्निहोत्री ने बताया शैतान से बड़ा झूठा

55

जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में पुरातत्व महत्व की चीजें मौजूद हैं। यहां पुरातत्व विभाग को अकसर दुर्लभ मूर्तियां और वस्तुएं मिलती रही हैं। यह भी पढ़ें-गुड न्यूजः दिल्ली से बनारस का सफर सिर्फ 3.33 घंटे में, अभी 813 किमी की दूरी तय करने में लगते हैं 14 घंटे

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
 

Gold & Metal Rates

Loading rates…

All cities ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
जिसने लगाए CEC ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप? अब बढ़ीं मुश्किलें!
Recommended image2
अग्निवीरों की निकल पड़ी! अब 25 नहीं, 75% जवानों को मिलेगा सेना में जाने का मौका
Recommended image3
Now Playing
नेहा बोरा के बयान पर मुस्लिम महिला का पलटवार, ब्राह्मणवाद पर बोलने की हिम्मत, इस्लाम पर क्यों चुप्पी?
Recommended image4
Now Playing
Gujarat Bomb Threat: '2008 को मत भूलना...' एक Email और गुजरात में बढ़ गई चौकसी, कहां-कहां हुई जांच?
Recommended image5
Now Playing
राहुल की चुनौती पर अमित शाह का जवाब, क्या विशेष सत्र में खुलेगा सियासी राज?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved