- Home
- National News
- 4 साल के मुस्लिम बच्चे को पुलिस ने गोली मार दी...दिल्ली हिंसा में इस अफवाह के बाद हुई अंकित की हत्या
4 साल के मुस्लिम बच्चे को पुलिस ने गोली मार दी...दिल्ली हिंसा में इस अफवाह के बाद हुई अंकित की हत्या
नई दिल्ली. दिल्ली में हिंसा के दौरान आईबी में काम करने वाले अंकित शर्मा की हत्या को लेकर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्या के आरोप में पुलिस ने सलमान नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। पूछताछ में पता चला कि दंगे के दौरान अफवाह फैली कि चांद बाग इलाके में एक 4 साल के मुस्लिम बच्चे को पुलिस ने गोली मार दी है। इसके बाद ही सलमान अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। पुलिस अभी सलमान से पूछताछ कर रही है और इसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।
112

दिल्ली हिंसा के दौरान 26 फरवरी को नाले के अंदर से आईबी में काम करने वाले अंकित शर्मा का शव मिला था। तस्वीर दिखाने का मकसद यह बताना है कि अंकित शर्मा के साथ कैसी दरिंदगी की गई थी?
212
सबसे पहले बताते हैं कि अंकित शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस सलमान तक कैसे पहुंची? दरअसल दंगे के दौरान पुलिस ने चांद बाग इलाके के एक क्रिमिनल मूसा का फोन सर्विलांस पर लगा था। उसी की बातचीत के दौरान सलमान नाम के शख्स का जिक्र हुआ।
312
मूसा के फोन से सलमान का पता चला। जब पुलिस ने सलमान का फोन सर्विलांस पर लगाया। तब पुलिस ने जो सुना, उससे दंग रह गई।
412
सलमान किसी से फोन पर बात करते हुए कह रहा था कि हमने एक को गोद दिया।
512
सलमान ने पुलिस को बताया, दिल्ली हिंसा के दौरान चांद बाग में 4 साल के मुस्लिम बच्चे को गोली मारने की अफवाह फैली। इससे लोग गुस्से में थे। इसी दौरान अंकित की हत्या की गई।
612
सलमान ने बताया, जब वह चांद बाग पहुंचा तो देखा कि पत्थरबाजी हो रही है। इस बीच करीब 15 से 20 लोग किसी शख्स को घसीट रहे हैं और मार रहे हैं। सलमान भी दौड़ता हुआ वहां गया। उसने भी उस शख्स पर 3 बार चाकू से हमला किया। बाद में 4 से 5 लोगों शव को नाले में फेंक दिया। बाद में पता चला कि वह अंकित शर्मा है।
712
पुलिस के मुताबिक, सलमान उर्फ हसीन ने पुलिस को बताया कि अंकित को मारने से पहले उसके कपड़े उतारे गए। इसके बाद उसे घसीटकर मारा गया फिर चाकू से हत्या कर दी गई।
812
अंकित की हत्या के बाद सलमान ने अपने भाई-भाभी को दो बार फोन किया। फोन पर उसने दंगे के दौरान हत्या की बात बताई। पुलिस को जो कॉल रिकॉर्डिंग मिली है वह इन्हीं दोनों से बातचीत के हो सकते हैं।
912
पुलिस के मुताबिक, 4 साल के मुस्लिम बच्चे को गोली मारने की खबर को एक साजिश के तहत फैलाया गया था। इसके पीछे एक बड़ी साजिश हो सकती है। फिलहाल पुलिस इसके सूत्रधार की तलाश कर रही है।
1012
पुलिस को शक है कि अंकित शर्मा की हत्या के पीछे लोकल क्रिमिनल मूसा हो सकता है। फिलहाल वो फरार है।
1112
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में 23 फरवरी (रविवार) की शाम से हिंसा की शुरुआत हुई। इसके बाद 24 फरवरी पूरे दिन और 25 फरवरी की शाम तक आगजनी, पत्थरबाजी और हत्या की खबरें आती रहीं। हिंसा में 52 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक हेड कॉन्स्टेबल और एक आईबी का कर्मचारी भी शामिल है।
1212
पुलिस की गिरफ्त में अंकित की हत्या का आरोपी सलमान।
Latest Videos