MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • जैसे भारत में मतदान होता है वैसी वैक्सीनेशन की व्यवस्था, टीका लगवाने से घर जाने तक आपके साथ क्या-क्या होगा?

जैसे भारत में मतदान होता है वैसी वैक्सीनेशन की व्यवस्था, टीका लगवाने से घर जाने तक आपके साथ क्या-क्या होगा?

देश में कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्रम शनिवार से शुरू होगा। सबसे पहले 3 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण के लिए कोवैक्सीन और कोविशिल्ड को अनुमति दी गई है। भारत में वायरस से अब तक एक करोड़ 5.27 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1.52 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। पीएम मोदी शनिवार को 10.30 बजे टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 3,006 टीकाकरण स्थलों को संबोधित करेंगे। ऐसे में टीकाकरण को लेकर कुछ सवालों के जवाब जान लेना जरूरी है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 15 2021, 04:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


सवाल- कोविड 19 की वैक्सीन में किसे प्राथमिकता मिलेगी?
जवाब- प्राथमिकता समूहों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सफाई कर्माचारी, सेना और आपदा प्रबंधन स्वयंसेवकों को प्राथमिकता मिलेगा। सरकार ने कहा है कि शनिवार को देश के 3,006 टीकाकरण स्थलों में से प्रत्येक में लगभग 100 लोग शॉट्स प्राप्त करेंगे। टीकाकरण का पहला चरण कुछ महीनों में पूरा होने की संभावना है।
 

27

सवाल- टीकाकरण अभियान कैसे चलाया जाएगा? 
जवाब- भारत में 130 करोड़ लोगों की आबादी है। देश वैक्सीन का संचालन करने के लिए चुनाव कराने के अनुभवों का इस्तेमाल किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने चुनाव आयोग (EC) से अनुरोध किया है कि वह प्राथमिकता वाले समूहों से संबंधित लोगों की पहचान करने के लिए लोकसभा और विधान सभा चुनावों के लिए नवीनतम मतदाता सूची के आंकड़ों को साझा करे। यह अभ्यास 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए किया जाएगा। जहां वैक्सीन लगेगी वहां हर साइट पर चुनाव बूथ की तरह काम किया जाएगा। लाभार्थी सूची की तीन प्रतियां होंगी। ये नाम अधिकारियों द्वारा सरकार के Co-Win पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएंगे। शनिवार की सूची दो दिन पहले अपलोड की गई थी। एक अधिकारी ने कहा, टीकाकरण सत्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक है। जो भी शाम 5 बजे तक आएगा, उसे शाम 5 बजे के बाद भी टीका लगाया जाएगा। यह ठीक वैसे ही है जैसे चुनावों में होता है। 
 

37

 
सवाल- क्या वैक्सीन मुफ्त है? 
जवाब- पहले चरण में लगाए जा रही वैक्सीन मुफ्त है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था, केंद्र 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाने का खर्च देगी। 
 

47


सवाल- कौन सी वैक्सीन है जिसे लगाया जाएगा?
जवाब- भारत के ड्रग रेगुलेटर CDSCO ने दो टीकों, कोवैक्सीन और कॉविशिल्ड को मंजूरी दी है। उन्हें एक आपातकालीन स्थिति में उपयोग की मंजूरी है, जिसका अर्थ है कि कंपनियों द्वारा क्लिनिकल परीक्षण पूरा नहीं होने के बावजूद उनका उपयोग किया जा सकता है। कोविशिल्ड AZD1222 का भारतीय संस्करण है, जो कि AstraZeneca और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा विकसित वैक्सीन है। इसे पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) द्वारा विकसित और निर्मित है। कोवैक्सीन को हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से विकसित किया गया है। इन दोनों के अलावा चार और स्वदेशी वैक्सीन पर काम चल रहा है।
 

57

सवाल- पूरे भारत में टीके कैसे पहुंचाए गए? 
जवाब- वैक्सीन सबसे पहले उन जगहों पर पहुंचाई गई, जहां पर वैक्सीन का प्रभाव ज्यादा है। मसलन महाराष्ट्र और केरल जैसे राज्यों में केस ज्यादा है इसलिए अन्य राज्यों की तुलना में संभवतः अधिक टीके मिलेंगे।

67

सवाल- टीकाकरण के बाद क्या होता है? 
जवाब- जैसे ही लोगों को टीका लगाया जाता है, उनका डेटा Co-Win प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जाएगा। टीका लगने के बाद लाभार्थी को एक डिजिटल प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जिससे उसे याद दिलाने में मदद मिलेगी। जब उसे दूसरी बार टीका लगाया जाएगा तब उसे फाइनल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इससे अफवाहों और गलत सूचना पर अंकुश लगाने और टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटनाओं की सही रिपोर्टिंग में मदद मिलेगी।
 

77


सवाल- क्या भारत कोविड -19 टीकाकरण अभियान चलाने के लिए तैयार है? 
जवाब- भारत ने वैक्सीन अभियान की तैयारी में तीन मॉक ड्रिल किए हैं। सरकार ने वैक्सीन  और Co-Win सॉफ्टवेयर से संबंधित सवालों को दूर करने के लिए 24 घंटे 1075 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi IGI Airport Runway Closed: 3 महीने बंद रहेगा रनवे 29L/11R-क्यों लिया गया फैसला?
Recommended image2
SC vs NCERT विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने NCERT चेयरमैन को भेजा शो-कॉज नोटिस!
Recommended image3
हैदराबाद की YouTuber ने कुवैत में अपनी मां को "I Love You" मैसेज भेजा, फिर सुसाइड कर लिया
Recommended image4
UPSC IFS मेन्स रिजल्ट 2025 जारी-क्वालिफायर कैंडिडेट्स इंटरव्यू से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Recommended image5
रचा इतिहास! PM मोदी Instagram पर 100 मिलियन पार, बने दुनिया के नंबर 1 नेता
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved